
8 फरवरी 2026 को किस राशि पर बरसेगा भाग्य और किसे रहना होगा सतर्क? जानिए आज का राशिफल।
मेष राशि (Aries)
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। व्यवसाय और नौकरी में सफलता के योग बन रहे हैं, साथ ही धन लाभ भी संभव है। हालांकि अनावश्यक खर्च मानसिक चिंता बढ़ा सकता है। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। मधुर वाणी से कार्य आसानी से पूरे होंगे। वाहन चलाते समय सतर्क रहें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी होगी। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।
वृषभ राशि (Taurus)
आज का दिन शुभ और लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आय में वृद्धि के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा और सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। मित्रों के साथ यात्रा संभव है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन सामान्य रहेगा। कामकाज में छोटी परेशानियां आ सकती हैं। कार्यभार अधिक रहेगा और दिन भागदौड़ में बीतेगा। शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें, विवाद से बचें। खर्च अधिक रहेगा, लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। व्यापार में लाभ होगा और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कार्यभार अधिक रहने से मानसिक और शारीरिक थकान संभव है। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। वरिष्ठ अधिकारी असंतुष्ट रह सकते हैं। मनोरंजन पर खर्च बढ़ेगा। संतान को लेकर चिंता रह सकती है।
सिंह राशि (Leo)
आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। प्रॉपर्टी में निवेश फायदेमंद साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर हल्की परेशानी हो सकती है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
कन्या राशि (Virgo)
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां रहेंगी, लेकिन मेहनत से सफलता मिलेगी। गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। नए कार्य की शुरुआत से बचें। जीवनसाथी और संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद और बहस से दूर रहें। खर्च बढ़ सकता है।
तुला राशि (Libra)
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। व्यापार में कुछ रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन प्रयासों से धन लाभ संभव है। भागदौड़ अधिक रहेगी, जिससे थकान महसूस होगी। परिवार में मतभेद की संभावना है। आय के साथ खर्च भी बढ़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मान-सम्मान मिलेगा। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। बोलचाल में संयम रखें। आकस्मिक धन लाभ संभव है।
धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा। कारोबार में लाभ और नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम रखें और स्वास्थ्य का ध्यान दें।
मकर राशि (Capricorn)
आज का दिन लाभदायक रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा और धन लाभ संभव है। योजनाबद्ध तरीके से कार्य पूरे होंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। मानसिक रूप से संतुलन बना रहेगा। नौकरी में वेतन वृद्धि या स्थान परिवर्तन के योग हैं। रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिल सकता है।
कुम्भ राशि (Aquarius)
आज का दिन अच्छा रहेगा। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन परिणाम सकारात्मक मिलेंगे। व्यापार में लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुख-शांति से बीतेगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। यात्रा का योग बन सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मीन राशि (Pisces)
आज का दिन अनुकूल रहेगा। व्यापारिक कार्य सफल होंगे और धन लाभ के योग हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी, लेकिन मेहनत सफल होगी। पुराना अटका धन मिल सकता है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार का माहौल सुखद रहेगा। सामाजिक कार्यों से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
आज का पंचांग पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें: पंचाग 08 फरवरी रविवार 2026
आज का राहुकाल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें: 08 फरवरी 2026 राहुकाल रविवार
Disclaimer : आपको जो सूचना मुहैया कराई गई हैं वह केवल मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है । यहां आपको यह बताना आवश्यक है कि bhaktiudaybharat.com किसी मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। इसमें दी गई किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले ले।


