
आज 16 फरवरी सोमवार 2026 को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, जो शाम 5:34 बजे तक रहेगी, इसके बाद अमावस्या शुरू हो जाएगी। इस दिन श्रवण नक्षत्र रात 8:47 बजे तक रहेगा, फिर धनिष्ठा नक्षत्र शुरू होगा। सुबह तक वरीयान योग रहेगा, उसके बाद परिघ योग लगेगा। इस दिन सूर्य कुंभ राशि में और चंद्रमा पूरे दिन मकर राशि में रहेगा। शुभ कामों के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:25 से 6:13 बजे, अमृत काल 9:57 से 11:37 बजे और अभिजीत मुहूर्त 12:18 से 1:03 बजे तक रहेगा। साथ ही सर्वार्थसिद्धि योग सुबह 7:02 से रात 8:47 बजे तक रहेगा, जो सभी कार्यों की सफलता के लिए शुभ माना जाता है।
वहीं कुछ समय अशुभ भी रहेगा, जैसे यमगण्ड 11:16 से 12:40 बजे तक, कुलिक 2:05 से 3:30 बजे तक और दुर्मुहूर्त 1:03 से 1:48 बजे तथा 3:18 से 4:03 बजे तक रहेगा, इसलिए इन समय में महत्वपूर्ण कार्य करने से बचना चाहिए।
16 फरवरी का दिन पूजा-पाठ, धार्मिक कार्य और नए कार्य शुरू करने के लिए अच्छा है, खासकर सुबह और दोपहर के शुभ मुहूर्त में। लेकिन अशुभ समय में जरूरी काम टालना बेहतर रहेगा।
आज का राहुकाल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें: 16 फरवरी 2026 राहुकाल सोमवार
आज का राशिफल देखने के लिए यहाँ क्लिक करें: राशिफल 16 फरवरी सोमवार 2026
