
आज का राशिफल: किस्मत देगी साथ, करियर और धन में मिलेंगे नए मौके
मेष (Aries)
आज आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे। घर-परिवार का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा। जिन लोगों का रेस्टोरेंट का व्यवसाय है, उनकी बिक्री बढ़ने के योग हैं। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे और प्रमोशन को लेकर चर्चा हो सकती है। किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर मिलने से घर का वातावरण खुशहाल रहेगा। करियर में बड़ी सफलता मिलने के संकेत हैं और आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपको आगे बढ़ाएगा। लवमेट्स के रिश्ते भी मजबूत होंगे।
वृष (Taurus)
आज परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल रहेगा। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्त करने में शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे और आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। व्यापारियों को आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिलेंगे। आईटी से जुड़े छात्रों को मल्टीनेशनल कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। लंबे समय से चल रही परेशानियां दूर होंगी। किसी जरूरी काम के कारण थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
मिथुन (Gemini)
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आर्थिक मामलों में रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। करियर में गुरु का मार्गदर्शन लाभकारी रहेगा। परिवार से किसी काम को लेकर ली गई सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। लेन-देन में सावधानी बरतें। काम की अधिकता से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि कोई कोर्ट केस चल रहा है तो आप किसी अच्छे वकील से सलाह लेंगे।
कर्क (Cancer)
आज मित्रों से मिली सलाह आपके भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है, इसलिए अपना विशेष ध्यान रखें। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें। जरूरतमंद लोगों की मदद करने का अवसर मिलेगा। फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रहे छात्रों को कुछ नया सीखने को मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी और समाज में आपका सम्मान बना रहेगा।
सिंह (Leo)
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा और उन्नति के कई अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। व्यापार में लाभ होने की संभावना है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने का विचार बना सकते हैं। कॉमर्स के छात्रों को अपने विषय से जुड़ी समस्याओं का समाधान मिलेगा।
कन्या (Virgo)
आज आपका प्रसन्न स्वभाव घर के माहौल को खुशनुमा बना देगा। नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा और बॉस आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। सही योजना से आप करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी भागीदारी लोगों को प्रेरित करेगी। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे और परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी।
तुला (Libra)
आज व्यापार से जुड़ी यात्राओं का योग बन रहा है, जिससे अच्छा धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से संबंध मजबूत होंगे और आप उन्हें उनकी पसंद का उपहार दे सकते हैं। दोस्तों से अपनी समस्या साझा करने से मन को शांति मिलेगी। जरूरी सामान कहीं रखकर भूल सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। तली-भुनी चीजों से परहेज करें। रुके हुए कार्य पूरे करने में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक (Scorpio)
आज आप माता-पिता के साथ मंदिर दर्शन के लिए जा सकते हैं। घर में नए मेहमान के आगमन से खुशियों का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। किसी मित्र के साथ फिल्म देखने की योजना बन सकती है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है। कोई बड़ा ऑफर मिलने से आर्थिक लाभ होगा। आज आप कामों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे और परिवार को आपसे विशेष उम्मीदें रहेंगी।
धनु (Sagittarius)
आज आप कोई जरूरी कार्य पूरा करने में सफल होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपकी कार्यक्षमता आपको आगे बढ़ने के अवसर देगी। पूरी नींद लेने से आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर के लिए दिन लाभदायक है। जीवन की परेशानियां दूर होंगी। व्यापारियों को नया निवेशक मिल सकता है, जिससे लाभ होगा। महिलाओं का दिन घरेलू कार्यों में व्यतीत होगा और बच्चे पिता से किसी चीज की मांग कर सकते हैं।
मकर (Capricorn)
आज आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। फ्रीलांसर लोगों की आय में वृद्धि के योग हैं और मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नए व्यापार से जुड़ी यात्रा लाभकारी रहेगी, लेकिन यात्रा के दौरान सामान का ध्यान रखें। जीवनसाथी के सहयोग से आपका उत्साह बढ़ेगा। यदि आपकी किताबों की दुकान है तो बिक्री में वृद्धि होगी।
कुंभ (Aquarius)
आज घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। आर्ट्स के छात्रों को शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी विषय से जुड़ी समस्या का समाधान मिलेगा। व्यवसाय से जुड़े नए अवसर प्राप्त होंगे। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों का प्रदर्शन कार्यस्थल पर शानदार रहेगा और आर्थिक समस्याएं दूर होंगी।
मीन (Pisces)
आज जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। उनकी सलाह से आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। मित्रों के साथ हल्की नोक-झोंक हो सकती है। शिक्षकों के लिए दिन बेहतर रहेगा। मनपसंद स्थान पर ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। आप स्वयं को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। किसी भी निर्णय में जल्दबाजी करने से बचें।
आज का पंचांग पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें: पंचाग 22 फरवरी रविवार 2026
आज का राहुकाल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें: 22 फरवरी 2026 राहुकाल रविवार
Disclaimer : आपको जो सूचना मुहैया कराई गई हैं वह केवल मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है । यहां आपको यह बताना आवश्यक है कि bhaktiudaybharat.com किसी मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। इसमें दी गई किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले ले।


