
आज का दिन किसी के लिए लाभ और तरक्की लेकर आया है, तो किसी के लिए सावधानी और संयम की सीख। मेहनत, धैर्य और सही फैसले ही आज सभी राशियों के लिए सफलता की चाबी साबित होंगे।
मेष राशि (Aries)
आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं और काम का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। थकान के कारण ऊर्जा कम महसूस हो सकती है। क्रोध और वाणी पर संयम रखें, नहीं तो बेवजह विवाद हो सकता है। विदेश यात्रा के अवसर बन सकते हैं। कार्यों में सफलता से धन लाभ होगा। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा और स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज का बोझ बढ़ सकता है और मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। कार्य से जुड़ा छोटा प्रवास संभव है। नए कार्य शुरू करने की प्रेरणा मिलेगी और प्रयास सफल रहेंगे। धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा, बस बोलचाल में संयम रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा और कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन मेहनत से काम पूरे होंगे। अपेक्षा के अनुसार परिणाम न मिलने से मन थोड़ा परेशान रह सकता है। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण जरूरी है। नए कार्यों की शुरुआत और पैसों के लेन-देन से बचें। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार और नौकरी में प्रगति के योग हैं तथा धन लाभ होगा। संपत्ति में निवेश का विचार लाभदायक सिद्ध हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। मित्रों या परिजनों के साथ यात्रा या धार्मिक कार्यक्रम बन सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और क्रोध से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है।
सिंह राशि (Leo)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन पारिवारिक मामलों में कुछ तनाव आ सकता है। व्यापार में लाभ होगा, पर काम की अधिकता से थकान महसूस होगी। सेहत में गिरावट हो सकती है, सावधानी रखें। परिवार में सामंजस्य बनाए रखें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक जरूरतों पर खर्च हो सकता है।
कन्या राशि (Virgo)
आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में लाभ के योग हैं। यदि व्यापार विस्तार की योजना है तो नए काम अभी शुरू न करें। कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। यात्रा के योग भी बन सकते हैं। खान-पान और सेहत पर ध्यान दें।
तुला राशि (Libra)
आज का दिन शुभ फल देने वाला रहेगा। व्यापार में लाभ और आय में वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति से फायदा मिल सकता है। नए कार्य शुरू करने का समय अनुकूल है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ खुशियों भरा समय बीतेगा। सामाजिक कार्यों से मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यवसाय में लाभ होगा और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। खर्च बढ़ने से आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। पारिवारिक तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य रखें। आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। लेखन और बौद्धिक कार्यों में सक्रियता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार और नौकरी से आय बढ़ेगी, लेकिन नए कार्यों में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। खर्च बढ़ने की संभावना है। काम और परिवार के बीच संतुलन बना रहेगा। यात्रा की योजना टल सकती है। मनोरंजन पर अधिक खर्च से बचें। पारिवारिक सुख रहेगा, लेकिन सेहत को लेकर सावधान रहें।
मकर राशि (Capricorn)
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां रह सकती हैं। नौकरी में तरक्की या वेतन वृद्धि फिलहाल टल सकती है। सतर्क रहकर काम करें। परिवार और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। प्रॉपर्टी या शेयर बाजार में निवेश लाभकारी हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, यात्रा टालें।
कुम्भ राशि (Aquarius)
आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में अचानक धन लाभ और नौकरी में उन्नति के योग हैं। नई योजनाओं पर काम करेंगे और वरिष्ठों से प्रशंसा मिलेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। सेहत अच्छी रहेगी।
मीन राशि (Pisces)
आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में लाभ होगा, लेकिन काम का दबाव और भागदौड़ अधिक रहेगी। सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नए संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। जमीन-जायदाद और कानूनी मामलों में सतर्क रहें। सामाजिक कार्यों से मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार और काम के बीच तनाव महसूस हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
आज का पंचांग पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें: पंचाग 05 फरवरी गुरुवार 2026
आज का राहुकाल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें: 05 फरवरी 2026 राहुकाल गुरुवार
Disclaimer : आपको जो सूचना मुहैया कराई गई हैं वह केवल मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है । यहां आपको यह बताना आवश्यक है कि bhaktiudaybharat.com किसी मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। इसमें दी गई किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले ले।


