
आज का दिन आपके लिए क्या लेकर आया है? आपके स्वास्थ्य, परिवार, और करियर में कौन सी चीज़ बनेगी चुनौती और कौन सी सफलता? जानें अपनी पूरी राशिफल की सचाई!
मेष (Aries)
आज का दिन बेवजह की भागदौड़ में निकल सकता है। सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है और अचानक कोई दुर्घटना या पारिवारिक समस्या सामने आ सकती है। आज बोलचाल में संयम रखना बहुत ज़रूरी है, वरना कोई अहम काम हाथ से निकल सकता है। परिवार में चल रहे मतभेदों को सुलझाने की कोशिश करें।
वृषभ (Taurus)
आज किसी खास काम को लेकर चिंता बनी रहेगी, लेकिन उसमें सफलता मिलने के आसार कम हैं। पत्नी या बच्चों की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। आर्थिक दबाव महसूस होगा और व्यापार में विरोधी परेशान कर सकते हैं। आज बड़े लेन-देन से बचें।
मिथुन (Gemini)
आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। व्यापार में अच्छा आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। किसी खास व्यक्ति के जरिए नई पार्टनरशिप या बड़ा मौका मिल सकता है। घर में मेहमानों का आना-जाना रहेगा और परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा।
कर्क (Cancer)
आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आप परिवार या बच्चों से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिसका असर आगे चलकर दिखेगा। मन खुश रहेगा और नए काम की योजना बन सकती है। व्यापार में बड़े निवेश का योग बन रहा है।
सिंह (Leo)
आज शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है, जिससे काम में मन नहीं लगेगा। हाथ में आया काम बिगड़ सकता है। व्यापार में पार्टनर से धोखे की आशंका है। बोलचाल में सावधानी रखें और वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
कन्या (Virgo)
आज वाहन चलाते समय खास सावधानी रखें, दुर्घटना का योग है। मन अशांत रहेगा। भावुकता या जल्दबाजी में कोई फैसला न लें, वरना नुकसान हो सकता है। किसी को बड़ी रकम उधार न दें। परिवार में मतभेद हो सकते हैं।
तुला (Libra)
आज किसी परिचित के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा शुभ रहेगी और काम सफल होगा। व्यापार में आर्थिक सहायता मिल सकती है और नया कार्यक्षेत्र भी मिल सकता है। पत्नी और बच्चों की सेहत व पढ़ाई को लेकर चिंता रहेगी।
वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। किसी खास व्यक्ति से नया अवसर मिलेगा। समाज या राजनीति में मान-सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन बेहतर होगा और परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।
धनु (Sagittarius)
आज मन उदास रह सकता है। कोई दुखद खबर मिल सकती है। व्यापार में धोखे की संभावना है, सहयोगी विरोधियों से मिल सकते हैं। बड़े निवेश से बचें। परिवार में पत्नी और बच्चों की सेहत चिंता का कारण बनेगी।
मकर (Capricorn)
आज स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है। सेहत में गिरावट से मानसिक तनाव रहेगा। पत्नी और बच्चों के भविष्य की फिक्र बनी रहेगी। व्यापार में नुकसान हो सकता है और विरोधी सक्रिय रहेंगे।
कुंभ (Aquarius)
आज का दिन बहुत अच्छा है। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं और उसमें सफलता मिलेगी। सामाजिक या राजनीतिक क्षेत्र में बड़ा पद या सम्मान मिल सकता है। पुराने विवाद खत्म होंगे। घर में मांगलिक कार्य के योग हैं और परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं।
मीन (Pisces)
आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी बड़े काम का विचार आएगा, लेकिन अभी समय अनुकूल नहीं है। किसी परिचित को उधार देना नुकसानदायक हो सकता है। घर में सेहत से जुड़ी समस्याएं रहेंगी और परिवार में मतभेद हो सकते हैं।
आज का पंचांग पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें: पंचाग 01 फरवरी रविवार 2026
आज का राहुकाल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें: 01 फरवरी 2026 राहुकाल रविवार
Disclaimer : आपको जो सूचना मुहैया कराई गई हैं वह केवल मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है । यहां आपको यह बताना आवश्यक है कि bhaktiudaybharat.com किसी मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। इसमें दी गई किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह


