
महाशिवरात्रि भगवान शिव की उपासना का सबसे पवित्र दिन माना जाता है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं, रात्रि जागरण करते हैं और शिवलिंग का अभिषेक करते हैं। शिवपुराण में बताया गया है कि यदि श्रद्धा और सच्चे मन से कुछ विशेष वस्तुएं शिवलिंग पर अर्पित की जाएं, तो जीवन की परेशानियां दूर हो सकती हैं और भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
आइए जानते हैं कि महाशिवरात्रि 2026 पर शिवलिंग पर क्या चढ़ाना शुभ माना गया है।
यदि आप ‘Shivling Puj6’ पढ़ना चाहते हैं, तो यहाँ क्लिक करें — Shivling Puja
1. अक्षत (चावल) चढ़ाएं
शिवलिंग पर साबुत चावल अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है। ध्यान रखें कि चावल टूटे हुए न हों। अक्षत समर्पण और पूर्णता का प्रतीक है। मान्यता है कि इससे जीवन में स्थिरता और सुख-समृद्धि आती है।
2. बेलपत्र अर्पित करें
भगवान शिव को बेलपत्र अत्यंत प्रिय है। तीन पत्तियों वाला बेलपत्र शिवजी के त्रिनेत्र और त्रिदेव का प्रतीक माना जाता है। बेलपत्र चढ़ाते समय उस पर “ॐ नमः शिवाय” बोलना शुभ माना जाता है। इससे पापों का नाश होता है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
3. जल और दूध से अभिषेक
महाशिवरात्रि पर जल और दूध से शिवलिंग का अभिषेक करना विशेष फलदायी होता है। जल शांति का प्रतीक है और दूध पवित्रता का। कहा जाता है कि इससे मानसिक तनाव कम होता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।
4. धतूरा और भांग
शिवपुराण के अनुसार धतूरा और भांग भी भगवान शिव को अर्पित की जाती है। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और कष्टों से मुक्ति पाने का प्रतीक माना जाता है।
यदि आप रोज़ाना भक्तिमय वीडियो से जुड़े पाठ सुनना चाहते हैं, तो हमारे YouTube चैनल पर जाएँ— Bhakti Uday Bharat
पूजन करते समय रखें इन बातों का ध्यान
- चढ़ाई जाने वाली सभी वस्तुएं साफ और शुद्ध होनी चाहिए।
- शिवलिंग पर तुलसी पत्र नहीं चढ़ाएं।
- पूजा करते समय मन में श्रद्धा और सकारात्मक भाव रखें।
- “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप अवश्य करें।
महाशिवरात्रि के दिन सच्चे मन से की गई पूजा जीवन में सुख, शांति और सफलता ला सकती है। भगवान शिव बहुत भोले हैं, वे केवल भाव के भूखे हैं।
