
आज 1 दिसंबर, मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है, जो शाम 7:01 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि प्रारंभ होगी। आज मोक्षदा एकादशी होने के कारण यह दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना गया है। सूर्य वर्तमान में वृश्चिक राशि में स्थित है, जबकि चंद्रमा रात 11:18 बजे तक मीन राशि में रहेगा और उसके बाद मेष राशि में प्रवेश करेगा । आज के करण क्रम में वणिज करण सुबह 8:20 बजे तक, उसके बाद 7:01 बजे शाम तक विष्टि करण और फिर बव करण अगले दिन सुबह 5:33 बजे तक चलेगा, इसके बाद बालव करण प्रारंभ होगा । आज व्यातीपात योग रात 12:58 बजे तक रहेगा और फिर वरीयान योग प्रारंभ होकर अगले दिन रात 9:08 बजे तक चलेगा।
दिन के अशुभ काल में यमगण्ड 10:55 से 12:15 बजे तक, गुलिक काल 1:35 से 2:56 बजे तक और दुर्मुहूर्त 12:37 से 1:19 बजे तथा 2:45 से 3:28 बजे तक रहेगा, साथ ही वर्ज्य काल 12:14 से 1:42 बजे तक रहेगा। शुभ समय की बात करें तो अभिजीत मुहूर्त 11:54 से 12:37 बजे तक, अमृत काल रात 9:03 से 10:32 बजे तक और ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:20 से 6:08 बजे तक शुभ माना जाता है। 2 दिसंबर को प्रातः 6:56 बजे से रात 8:51 बजे तक अश्विनी नक्षत्र और मंगलवार के संयोग से अमृतसिद्धि योग और सर्वार्थसिद्धि योग दोनों का शुभ समय रहेगा।
आज का राहुकाल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें: 01 दिसंबर 2025 राहुकाल शनिवार
