
संतोषी माता की आरती का पाठ करने से जीवन में सुख, शांति और संतोष की प्राप्ति होती है। विशेष रूप से शुक्रवार के दिन संतोषी माता की पूजा और आरती करना बहुत शुभ माना जाता है। जो भक्त श्रद्धा और विश्वास से संतोषी माता की आरती लिरिक्स इन हिंदी पढ़ते हैं, उनके कष्ट धीरे-धीरे दूर होने लगते हैं।
यदि आप ‘Shree Ramayan Ji Ki Aarti Lyrics’ पढ़ना चाहते हैं, तो यहाँ क्लिक करें — Shree Ramayan Ji Ki Aarti Lyrics
संतोषी माता की आरती: (Santoshi Mata Ki Aarti Lyrics)
जय संतोषी माता,
मैया जय संतोषी माता।
अपने सेवक जन की,
सुख संपत्ति दाता।
सुंदर चीर सुनहरी,
मां धारण कीन्हो।
हीरा पन्ना दमके,
तन श्रृंगार लीन्हो॥
गेरू लाल छटा छवि,
बदन कमल सोहे।
मंद हंसत करुणामयी,
त्रिभुवन मन मोहे॥
स्वर्ण सिंहासन बैठी,
चंवर ढुरावे।
धूप दीप मधुर नैवेद्य,
भोग लगावे॥
गुड़ चना परम प्रिय,
तामस दूर करे।
संतोषी माता कृपा से,
सकल काज सरे॥
शुक्रवार प्रिय मानत,
आज दिवस सोहे।
भक्त मंडली छाई,
कथा सुनत मोहे॥
व्रत विधि जो करे,
ध्यान सहित धरि।
संतोषी माता कृपा से,
भव सागर तरि॥
जय संतोषी माता,
मैया जय संतोषी माता।
अपने सेवक जन की,
सुख संपत्ति दाता॥
यदि आप रोज़ाना भक्तिमय वीडियो से जुड़े पाठ सुनना चाहते हैं, तो हमारे YouTube चैनल पर जाएँ— Bhakti Uday Bharat
संतोषी माता की आरती का महत्व
- शुक्रवार के दिन संतोषी माता की आरती करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं
- घर में शांति, प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है
- व्रत और आरती से आर्थिक समस्याओं में राहत मिलती है
- माता संतोषी कृपा से जीवन में संतोष और सुख बढ़ता है
यदि आप नियमित रूप से santoshi mata ki aarti lyrics in hindi का पाठ करते हैं, तो माता की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
