
अगर आप “ye chamak ye damak lyrics” खोज रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। यह भजन दिल को छू लेने वाला है और हमें सिखाता है कि असली सुंदरता बाहरी दिखावे में नहीं, बल्कि भगवान की भक्ति में होती है।
“ये चमक ये दमक” भजन हमें याद दिलाता है कि धन, नाम और शान हमेशा साथ नहीं रहते — लेकिन ईश्वर का नाम हर मुश्किल में सहारा बनता है।
यदि आप ‘Radha Chalisa Lyrics’ पढ़ना चाहते हैं, तो यहाँ क्लिक करें — Radha Chalisa Lyrics
ये चमक ये दमक – भजन के बोल
ये चमक ये दमक,
फूलवन मा महक,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है,
इठला के पवन,
चूमे सैया के चरण,
बगियन मा बहार तुम्हई से है ॥
मेरे सुख दुःख की रखते हो खबर,
मेरे सर पर साया तुम्हारा है,
मेरी नैया के खेवनहार तुम्ही,
मेरा बेड़ा पार तुम्हई से है,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है ॥
मैं तो भूल गयी कुछ भी कहना,
तोरी प्रीत में रोवत है नैना,
रग रग में बसी है प्रीत तोरी,
अखियन में खुमार तुम्हई से है,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है ॥
मेरा दिल ले लो मेरी जा ले लो,
मेरा तन ले लो मेरा मन ले लो,
मेरे इश्क को निस्बत है तुमसे,
जीवन श्रृंगार तुम्हई से है,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है ॥
मैं तो भूल गयी सब सुख चैना,
मोरे जबसे लडे तुम संग नैना,
मोरी नस नस में है प्रीत तोरी,
मेरा सब आधार तुम्हई से है,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है ॥
मेरा कोई नहीं है दुनिया में,
मेरा तौल करार तुम्हई से है,
मैं कहाँ जाकर सौदा बेचूं,
मेरा सब व्यापार तुम्हई से है,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है ॥
ये चमक ये दमक,
फूलवन मा महक,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है,
इठला के पवन,
चूमे सैया के चरण,
बगियन मा बहार तुम्हई से है ॥
यदि आप रोज़ाना भक्तिमय वीडियो से जुड़े पाठ सुनना चाहते हैं, तो हमारे YouTube चैनल पर जाएँ— Bhakti Uday Bharat
भजन का भाव
यह भजन हमें सिखाता है कि:
- दिखावा और ऐश्वर्य स्थायी नहीं होते
- सच्ची खुशी भगवान की भक्ति में है
- धन-दौलत से ज्यादा जरूरी है मन की शांति
- ईश्वर का नाम जीवन को सही रास्ता दिखाता है

