पंचाग 31 जनवरी शनिवार 2026

31 January 2026 Ka Panchang
31 January 2026 Ka Panchang

आज 31 जनवरी को माघ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि सुबह 8:25 बजे तक रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरू होकर अगले दिन सुबह 5:52 बजे तक चलेगी और फिर पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। आज पुनर्वसु नक्षत्र रात 1:34 बजे तक रहेगा, उसके बाद पुष्य नक्षत्र शुरू होगा। विष्कुम्भ योग दोपहर 1:33 बजे तक रहेगा, फिर प्रीति योग लगेगा। आज तैतिल करण सुबह 8:26 बजे तक, उसके बाद गर करण शाम 7:07 बजे तक और फिर वणिज व विष्टि करण क्रमशः लगेंगे। सूर्य इस समय मकर राशि में स्थित हैं, जबकि चंद्रमा 31 जनवरी रात 8:01 बजे तक मिथुन राशि में रहकर बाद में कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।

आज के शुभ और अशुभ समय की बात करें तो यमगण्ड दोपहर 2:02 से 3:24 बजे तक रहेगा, इस समय नए काम शुरू करने से बचना चाहिए। सुबह 7:11 से 8:33 तक कुलिक काल और 8:38 से 9:22 तक दुर्मुहूर्त रहेगा। दोपहर 2:30 से 3:58 तक वर्ज्यम् काल है, जो शुभ कार्यों के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता। वहीं शुभ कार्यों के लिए अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:18 से 1:02 तक, ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:34 से 6:22 तक और अमृत काल रात 11:20 से 12:48 तक रहेगा। इसके अलावा आज सर्वार्थसिद्धि योग का भी शुभ संयोग बन रहा है, जबकि 1 फरवरी को रवि पुष्य योग और सर्वार्थसिद्धि योग का विशेष शुभ संयोग रहेगा, जो नए कार्यों की शुरुआत के लिए बहुत उत्तम माना जाता है।

आज का  राहुकाल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें: 31 जनवरी 2026 राहुकाल शनिवार

आज का राशिफल  देखने के लिए यहाँ क्लिक करें: राशिफल 31 जनवरी शनिवार 2026

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top