पंचाग 27 दिसंबर शनिवार 2025

27 December 2025 Ka Panchang
27 December 2025 Ka Panchang

आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। यह तिथि शनिवार को दोपहर 1:10 बजे तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि प्रारंभ होगी। आज का नक्षत्र पूर्वभाद्रपदा सुबह 9:09 बजे तक रहेगा, उसके बाद उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र होगा। योग व्यातीपात दोपहर 12:21 बजे तक रहेगा, उसके बाद वरीयान योग रहेगा। करन वणिज दोपहर 1:10 बजे तक है, इसके बाद विष्टि करन रहेगा, और उसके बाद बव करन रहेगा। तिथि, नक्षत्र, योग और करन सभी समय को जानकर किसी भी शुभ कार्य या पूजा का सही समय चुना जा सकता है।

आज के शुभ समय की बात करें तो अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:06 बजे से 12:49 बजे तक है, जो सभी कार्यों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। अमृत काल सुबह 3:59 बजे से 5:33 बजे तक रहेगा, इस समय में किए गए कार्य अत्यंत फलदायक होते हैं। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:34 बजे से 6:22 बजे तक है, जो स्वास्थ्य और ध्यान के लिए सबसे उत्तम समय है। वहीं दूसरी ओर यम गण्ड दोपहर 1:47 बजे से 3:06 बजे तक रहेगा, कुलिक सुबह 7:10 बजे से 8:29 बजे तक है, दुर्मुहूर्त सुबह 8:35 बजे से 9:17 बजे तक है और वर्ज्यम् शाम 6:34 बजे से 8:08 बजे तक रहेगा। इस समय में शुभ कार्यों को करने से बचें लेकिन भक्ति और आध्यतमिक कार्यों के लिए यह समय अच्छा रहता है ।

आज सूर्य धनु राशि में है और चंद्रमा पूरे दिन मीन राशि में रहेगा। यह जानकारी जन्म कुंडली और दैनिक राशिफल के लिए महत्वपूर्ण होती है। विशेष योग में त्रिपुष्कर योग सुबह 7:10 बजे से 9:09 बजे तक रहेगा, जो शारीरिक और मानसिक कार्यों के लिए शुभ है। अगले दिन, 28 दिसंबर को सर्वार्थसिद्धि योग सुबह 7:11 बजे से 8:43 बजे तक रहेगा, यह योग सभी कार्यों में सफलता दिलाने वाला माना जाता है।

आज का  राहुकाल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें: 27 दिसंबर 2025 राहुकाल शनिवार

आज का राशिफल  देखने के लिए यहाँ क्लिक करें: राशिफल 27 दिसंबर शनिवार 2025

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top