
पंचाग 7 मार्च 2026
7 मार्च, शनिवार को चैत्र कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। यह तिथि शाम 7:17 बजे तक रहेगी, उसके बाद पंचमी तिथि शुरू हो जाएगी। आज सुबह 11:15 बजे तक चित्रा नक्षत्र रहेगा, इसके बाद स्वाति नक्षत्र प्रारंभ होगा। सुबह 6:52 बजे तक वृद्धि योग रहेगा और उसके बाद ध्रुव योग बनेगा। बालव करण शाम 7:17 बजे तक रहेगा, फिर कौलव करण शुरू हो जाएगा। आज सूर्य कुंभ राशि में स्थित है और चन्द्रमा पूरे दिन-रात तुला राशि में संचार करेगा।
शुभ और अशुभ समय की बात करें तो राहु काल सुबह 9:42 से 11:10 बजे तक, यमगंड दोपहर 2:05 से 3:33 बजे तक और कुलिक काल सुबह 6:47 से 8:14 बजे तक रहेगा। दुर्मुहूर्त सुबह 8:20 से 9:07 बजे तक और वर्ज्यम् शाम 5:23 से 7:08 बजे तक है। शुभ समय में अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:14 से 1:01 बजे तक, अमृत काल रात 3:53 से 5:38 बजे तक और ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:10 से 5:58 बजे तक रहेगा। आज स्वाति नक्षत्र और शनिवार के संयोग से सर्वार्थसिद्धि योग 7 मार्च 11:15 बजे से 8 मार्च 6:46 बजे तक बनेगा। वहीं चन्द्राष्टम का प्रभाव पूर्वाभाद्रपद (अंतिम चरण), उत्तराभाद्रपद और रेवती नक्षत्र वालों पर रहेगा।
आज का राहुकाल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें: 07 मार्च 2026 राहुकाल शनिवार
आज का राशिफल देखने के लिए यहाँ क्लिक करें: राशिफल 07 मार्च शनिवार 2026
