राशिफल 9 सितंबर 2025

राशिफल 9 सितंबर 2025 मंगलवार
9 सितम्बर 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीदें और तरक्की लेकर आएगा, वहीं कुछ को सावधानी बरतने की ज़रूरत होगी। आइए जानते हैं आपकी राशि का हाल—

राशिफल


मेष (Aries): आज का दिन सामान्य रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा और उधार दिया धन वापस आ सकता है। परिवार से शुभ समाचार मिलेगा। हालांकि मानसिक तनाव से थकान रह सकती है। उपाय के तौर पर हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाएं।


वृषभ (Taurus): आपके लिए दिन शुभ रहेगा, लेकिन वाणी पर संयम रखना जरूरी है। आय में बढ़ोतरी होगी लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। सिरदर्द या थकान हो सकती है, इसलिए पानी अधिक पिएं। लक्ष्मी नारायण का ध्यान करना लाभकारी रहेगा।


मिथुन (Gemini): मिला-जुला दिन रहेगा। सोच-समझकर निर्णय लें। कामकाज में जल्दबाजी न करें और नई जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहें। परिवार से जुड़ी चिंता सताएगी। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। तुलसी में जल अर्पित करना शुभ रहेगा।


कर्क (Cancer): आज का दिन व्यस्तताओं से भरा रहेगा। पिता की मदद से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी मामला सामने आ सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा और समाज में छवि निखरेगी। थकान रह सकती है, इसलिए आराम जरूरी है। शिवलिंग पर जल अर्पित करें।


सिंह (Leo): बेचैनी और व्याकुलता बनी रह सकती है। जल्दबाजी से बचें। बिजनेस में लाभ मिलेगा और कार्यक्षमता बढ़ेगी। परिवार और प्रियजनों का साथ मिलेगा, मित्र से मुलाकात संभव है। मानसिक अशांति रह सकती है। सूर्य को जल अर्पित करना आपके लिए लाभकारी होगा।


कन्या (Virgo): दिन उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा और आर्थिक लाभ होगा। आत्मविश्वास बनाए रखें। बच्चों के साथ अच्छा समय बितेगा। खानपान में लापरवाही से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। हरे फल का दान करना शुभ रहेगा।


तुला (Libra): आपके लिए अनुकूल दिन है। भाग्य का साथ मिलेगा और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। करियर में प्रगति के संकेत हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। योग और ध्यान से स्वास्थ्य में सुधार होगा। मां सरस्वती का पूजन करें।


वृश्चिक (Scorpio): दिन कार्यों में व्यस्त रहेगा। काम की सराहना होगी। राजनीति से जुड़े लोग चर्चा में रहेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। ऊर्जा और जोश बना रहेगा। लाल वस्त्र का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।


धनु (Sagittarius): आज का दिन उपलब्धियों और खुशियों से भरा रहेगा। प्रमोशन या रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। बच्चों की सफलता से घर का माहौल खुशनुमा होगा। मानसिक तनाव कम होगा और मन प्रसन्न रहेगा। पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।


मकर (Capricorn): आज शुभ समाचार मिलेंगे। धन लाभ और सामाजिक सम्मान के योग हैं। संतान सुख की प्राप्ति संभव है। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। शनिदेव के मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाना शुभ रहेगा।


कुंभ (Aquarius): आज का दिन अच्छा रहेगा, संयमित व्यवहार जरूरी है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और नए संपर्क बनेंगे। संतान से सुख मिलेगा और मित्रों से सहयोग मिलेगा। पेट संबंधी परेशानी हो सकती है, ऑयली फूड से बचें। नीले कपड़े पहनें और शनिदेव को तिल अर्पित करें।


मीन (Pisces): सामान्य दिन रहेगा। फैसले सोच-समझकर लें। योजनाएं सफल हो सकती हैं। परिवार से जुड़ी समस्याएं सुलझेंगी। अधिक सोचने से बचें वरना तनाव बढ़ेगा। केले के पेड़ की पूजा करना लाभदायक रहेगा।

Disclaimer : आपको जो सूचना मुहैया कराई गई हैं वह केवल मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है । यहां आपको यह बताना आवश्यक है कि Bhakti Uday Bharat किसी मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। इसमें दी गई किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें ।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top