राशिफल 20 अक्टूबर 2025

राशिफल
राशिफल

राशिफल 20 अक्टूबर 2025 सोमवार

जानें मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा,राशिफल 20 अक्टूबर 2025

राशिफल 20 अक्टूबर 2025 – मेष राशि
आपका आज अटका पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आप बहुत खुश होंगे, लेकिन वह पैसा आपके पास ज्यादा समय तक नहीं टिकेगा। नौकरीपेशा और व्यापारी आज संभलकर कार्य करें और किसी भी तरह के निवेश से बचें। परिवार के सदस्यों से कोई आश्चर्यजनक उपहार मिल सकता है। आज आपकी मुलाकात किसी बुद्धिमान या आध्यात्मिक व्यक्ति से हो सकती है, जिससे कई चीजों का ज्ञान मिलेगा और लाभ भी होगा।

क्या इसमें आपकी राशि भी आती है?

राशिफल 20 अक्टूबर 2025 – वृषभ राशि
आपका स्वास्थ्य काफी समय से खराब चल रहा था, इसे लेकर चिंता न करें, जल्द ही आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार और परिचित हर क्षेत्र में आपका सहयोग करेंगे और धन लाभ भी होगा। मन से नकारात्मकता निकालकर अच्छी चीजों की सराहना करेंगे। संगीत सुनने से मन को शांति मिलेगी। नौकरीपेशा और व्यापारियों को अच्छा लाभ मिलेगा। सायंकाल का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे।
उपाय: देवी लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।

राशिफल 20 अक्टूबर 2025 – मिथुन राशि
जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उनकी इच्छा आज पूरी हो सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और दूसरों की मदद करने में आनंद आएगा। नौकरीपेशा जातकों को किसी दूसरी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। परिवार का पूरा सहयोग रहेगा और दोस्तों के साथ घूमने की योजना बनेगी। संतान पक्ष से मन प्रसन्न रहेगा।

राशिफल 20 अक्टूबर 2025 – कर्क राशि
अगर आप सफलता चाहते हैं तो भाग्य के भरोसे न बैठें, मेहनत करें — सफलता मिलेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें और सोच-समझकर निवेश करें। व्यापारियों को किसी ग्राहक की वजह से परेशानी हो सकती है। लव लाइफ में सावधानी रखें। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आपका बहुत ध्यान रखता है।

राशिफल 20 अक्टूबर 2025 – सिंह राशि
आज अटके धन की प्राप्ति होगी और निवेश से फायदा मिलेगा। बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे हैं तो लाभ संभव है। किसी भी बड़े निर्णय से पहले परिवार की राय लें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

राशिफल 20 अक्टूबर 2025 – कन्या राशि
सिंगल जातक आज अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के साथियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। निवेश से लाभ की संभावना है। व्यापारी बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। घर में धार्मिक आयोजन हो सकता है।

राशिफल 20 अक्टूबर 2025 – तुला राशि
दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। पुरानी बीमारी में सुधार होगा। जीवन में प्यार और सम्मान बढ़ेगा। कारोबार में लाभ मिलेगा। परिवार की जिम्मेदारियों के साथ खुद के लिए समय निकालें।

राशिफल 20 अक्टूबर 2025 – वृश्चिक राशि
पुराने काम पूरे होंगे। व्यस्त दिन रहेगा पर परिवार के लिए समय निकालें। धन का लेन-देन करने से बचें अन्यथा नुकसान हो सकती है। ससुराल पक्ष से मतभेद संभव है। लव लाइफ में खुशियां बढ़ेंगी।

राशिफल 20 अक्टूबर 2025 – धनु राशि
मित्रों के साथ किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे प्रेरणा मिलेगी। लव रिलेशन में समय देना आवश्यक है। बेकार की बातों में न उलझें। विवादों से दूर रहें। शाम परिवार के साथ एंजॉय करेंगे।

राशिफल 20 अक्टूबर 2025 – मकर राशि
स्वास्थ्य पर ध्यान दें और वाहन को सावधानीपूर्वक चलाएं। पुराना मित्र मिलने आ सकता है। लव लाइफ सुखद रहेगी। संतान पक्ष से प्रसन्नता मिलेगी। नौकरी और व्यापार सामान्य रहेंगे। जीवनसाथी से मतभेद संभव है।

राशिफल 20 अक्टूबर 2025 – कुंभ राशि
परिवार के किसी सदस्यों के साथ मुलाकात हो सकती है। नए आय के साधन मिलेंगे। कारोबार में बरकत होगी। विवाह संबंध की बात आगे बढ़ सकती है। अपनी जीवनशैली में सुधार करें। शाम के समय परिवार के साथ चर्चा करेंगे।

राशिफल 20 अक्टूबर 2025 – मीन राशि
घर में खास मेहमानों का आगमन संभव है। निवेश से लाभ मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। घर में खुशी का माहौल बनेगा। नौकरी वाले बच्चे दूसरी नौकरी के लिए इंटरव्यू दे सकते हैं, कामयाबी के चांस हैं। व्यापार में लाभ और सरकारी सहयोग मिलेगा।

Disclaimer: आपको जो सूचना मुहैया कराई गई है वह केवल मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Bhakti Uday Bharat किसी मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता। इसमें दी गई किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top