राशिफल 16 नवंबर रविवार 2025

rashifal 15 november 2025
rashifal 16 november 2025

जानिए कैसा रहेगा आज आपका भाग्य, क्या कहती हैं ग्रहों की चाल

मेष (Aries)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला लेकिन प्रगति देने वाला रहेगा। किस्मत आपका साथ देगी, लेकिन विरोधियों से सतर्क रहना जरूरी है। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी तथा आप घर की साफ-सफाई और व्यवस्था पर खास ध्यान देंगे। दोस्तों के साथ outing या कहीं घूमने-फिरने का अवसर भी मिलेगा। दोपहर के बाद किसी धार्मिक काम में शामिल होने का योग है।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 वृषभ (Taurus)

आज का दिन पूरी तरह शुभ फल देने वाला है। किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न हो उठेगा। धन लाभ और मुनाफे की स्थिति मजबूत रहेगी, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। लंबे समय के निवेश के लिए समय अनुकूल है। संतान की धार्मिक रुचि आपको संतोष देगी। पड़ोस में होने वाले किसी विवाद से दूर रहें, वरना अनावश्यक तनाव बढ़ सकता है।

उपाय: माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।

 मिथुन (Gemini)

आज आप कुछ नया और सकारात्मक करने की सोचेंगे और उसमें सफलता भी मिलेगी। दोपहर के बाद कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। व्यापार में अच्छी प्रगति और कमाई के अवसर बनेंगे। शिक्षा और प्रतियोगिता क्षेत्रों में किस्मत साथ देगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा तथा नौकरी में वरिष्ठों से प्रोत्साहन प्राप्त होगा।

उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं।

कर्क (Cancer)

आज का दिन आपके लिए सुखद और लाभ देने वाला रहेगा। जीवनसाथी आपको कोई अच्छा सरप्राइज दे सकता है। कारोबार में जोखिम लेने से बचें, वरना नुकसान की आशंका है। परिवार में चल रहे विवाद खत्म होकर माहौल मधुर होगा। शाम के समय दोस्तों के साथ मस्ती या पार्टी का प्लान बन सकता है। धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा।

उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

 सिंह (Leo)

आज आपकी मेहनत भाग्य से ज्यादा काम आएगी और आपको इसका लाभ भी मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ विचारों में मतभेद हो सकता है, इसलिए वाणी में संयम रखें। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। रिश्तेदारों से चल रही अनबन दूर करने का प्रयास सफल हो सकता है। मित्रों से लाभ मिलेगा।

उपाय: सूर्यदेव को गुड़ मिला जल अर्पित करें।

कन्या (Virgo)

आज भाग्य और मेहनत दोनों का पूरा साथ मिलेगा। किसी समस्या का समाधान मिलने से मन हल्का और प्रसन्न रहेगा। काम और व्यापार में आपकी ईमानदारी सफलता दिलाएगी। जरूरतमंद की सहायता करने का अवसर मिलेगा, जो भविष्य में आपके लिए लाभकारी साबित होगा। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।

उपाय: काली उड़द का दान करें।

तुला (Libra)

आज व्यवसाय में लाभ के अवसर हैं और किसी शुभ सूचना से मन खुश होगा। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद एवं आर्थिक सहयोग मिलेगा। किसी खास जरूरत के कारण जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जाने का योग है।

उपाय: मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं।

वृश्चिक (Scorpio)

आज का दिन अवसरों से भरा हुआ है। की गई मेहनत का सकारात्मक फल मिलेगा। कपड़ा, रियल एस्टेट या निर्माण से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। प्रेम संबंधों में प्रगति होगी और प्रिय के साथ घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। घर पर मित्रों या मेहमानों का आना संभव है।

उपाय: पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं (छूएं नहीं)।

धनु (Sagittarius)

आज काम में सुकून और सफलता दोनों मिलेंगे। कोई लंबे समय से अधूरी इच्छा आज पूरी हो सकती है। ससुराल पक्ष से सम्मान तथा लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में की गई मेहनत सफल होगी, हालांकि कुछ अनियंत्रित खर्च भी सामने आ सकते हैं। छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

उपाय: जरूरतमंदों को भोजन कराएं।

मकर (Capricorn)

आज का दिन सामान्य लेकिन स्थिरता देने वाला है। आप रिलैक्स होकर अपने काम करेंगे। परिवार और बच्चों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। भाइयों से सहयोग मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। कमाई और खर्च दोनों रहेंगे, लेकिन खर्च नियंत्रित रहेगा।

उपाय: शनि देव को सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

कुंभ (Aquarius)

आज का दिन उत्साह और खुशी लेकर आया है। कोई मनचाही इच्छा पूरी होने की संभावना है। घर के लिए नई चीजें खरीदने का विचार आएगा। पिता या पिता समान व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा, खासकर किराना व्यापारियों को। छात्रों को गुरुजनों का पूरा मार्गदर्शन मिलेगा।

उपाय: शिव मंदिर में नीले फूल अर्पित करें।

मीन (Pisces)

आज आपको दोस्तों और रिश्तेदारों से पूरा सहयोग मिलेगा। किसी भी विवाद से दूर रहें, वरना तनाव बढ़ सकता है। रुके हुए काम मित्र की मदद से पूरे होने की संभावना है। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। धार्मिक और पारिवारिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। दान-पुण्य करने का भी उत्तम दिन है।

उपाय: भगवान विष्णु को पीली तुलसी की माला चढ़ाएं।

Disclaimer : आपको जो सूचना मुहैया कराई गई हैं वह केवल मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है । यहां आपको यह बताना आवश्यक है कि hindustanuday.com किसी मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। इसमें दी गई किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें ।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top