
आज का राशिफल पढ़ने से पहले ये ज़रूर जान लें… आज सितारे हर राशि के लिए कुछ खास संदेश लेकर आए हैं— कहीं तरक्की के दरवाज़े खुल रहे हैं, कहीं रिश्तों की परीक्षा है, तो कहीं मेहनत अब फल देने वाली है।
मेष राशि
आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यस्थल पर सफलता और भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार में धन लाभ संभव है और आपके सभी प्रयास सफल होते दिखाई देंगे। नए व्यवसाय या कार्य विस्तार की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुराने दोस्तों से मिलने का योग है। परिवार और मित्रों के साथ लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। भाई-बहनों से सहयोग और लाभ मिलेगा।
वृषभ राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ तो होगा, लेकिन मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। प्रयासों के विपरीत परिणाम मिलने पर मन उदास रह सकता है। निर्णय लेते समय बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें। नए कार्य की शुरुआत अभी टाल दें। वाणी पर नियंत्रण रखें, वरना परिवार में तनाव बढ़ सकता है। जिद छोड़कर समाधान खोजने पर बेहतर स्थिति बनेगी। सेहत पर ध्यान दें और खान-पान में लापरवाही न करें।
मिथुन राशि
आज का दिन अनुकूल रहेगा। काम के क्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन परिणाम सकारात्मक रहेंगे। अचानक धन प्राप्ति संभव है। बेरोजगारों को नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ समय खुशी और मनोरंजन में बीतेगा। मन प्रसन्न रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात लाभकारी होगी। खुशखबरी मिलने की संभावना है। मित्रों से उपहार या सम्मान प्राप्त हो सकता है। छोटी दूरी की यात्रा के योग हैं।
कर्क राशि
आज का दिन मिश्रित फल देगा। कार्यक्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक खर्च से आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। गुस्सा और कठोर शब्दों से बचें, अन्यथा विवाद संभव है। परिजनों के साथ मतभेद हो सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। यात्राएं फिलहाल टालना बेहतर रहेगा।
सिंह राशि
आज भाग्य आपका साथ देगा। नौकरी और व्यापार में प्रगति होगी। अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शेयर बाजार और संपत्ति में निवेश लाभकारी रहेगा। परिवार में खुशियां आएंगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर में किसी शुभ कार्यक्रम का योग है। खरीददारी के लिए समय उत्तम है। मित्रों के साथ मुलाकात खुशी देगी।
कन्या राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यस्थल पर माहौल अच्छा रहेगा और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मेहनत अधिक रहेगी, जिससे थकान महसूस होगी। नौकरी करने वालों को वरिष्ठों की सराहना मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और घर वालों का समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और बिना वजह विवादों से बचें।
तुला राशि
आज का दिन मिश्रित परिणाम देगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी लेकिन उसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। काम की अधिकता से थकान हो सकती है। संतान से जुड़ी चिंता परेशान कर सकती है। नौकरी में वरिष्ठों से बहस से बचें। पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। सेहत और खान-पान का ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि
आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। व्यापार में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। काम के बोझ से थकान और तनाव महसूस होगा, लेकिन प्रयास सफल होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और समाज में सम्मान मिलेगा। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। नए काम की शुरुआत अभी टालें। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण ज़रूरी है। यात्रा में बाधाएं आ सकती हैं।
धनु राशि
आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार में लाभ और नौकरी में प्रोमोशन या सराहना मिलने की संभावना है। परिवार में सौहार्द और खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय आनंददायक रहेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात लाभकारी रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। स्वादिष्ट भोजन और छोटी यात्रा का योग है। विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से समाचार मिल सकता है।
मकर राशि
आज का दिन लाभदायक रहेगा। अचानक धन लाभ और कार्यों की सफलता से आत्मविश्वास बढ़ेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। घर में शांति और संतोष रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शेयर बाजार और प्रॉपर्टी में निवेश से फायदा होगा। फिजूल खर्च से सावधानी रखें। रुके हुए कार्यों में तेजी आएगी। भोजन और जीवनशैली में अनुशासन रखें।
कुंभ राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ होगा लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। गुस्से और कटु वाणी से बचें, नहीं तो झगड़ों में उलझ सकते हैं। मानसिक बेचैनी और स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। प्रेम संबंधों में मतभेद हो सकते हैं। महिलाओं के प्रति आकर्षण परेशानी ला सकता है। यात्रा और नए कार्य की शुरुआत फिलहाल टाल दें।
मीन राशि
आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यस्थल पर छोटी बाधाएं आएंगी। अपेक्षित सफलता न मिलने से निराशा हो सकती है। गुस्से पर काबू रखें, नौकरी खतरे में पड़ सकती है। पैतृक संपत्ति, जमीन-गाड़ी आदि की खरीदारी अभी न करें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा लेकिन कटु शब्दों से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। मन में नकारात्मक विचारों से उदासी रहेगी।
आज का पंचांग पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें: पंचाग 11 दिसंबर गुरुवार 2025
आज का राहुकाल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें: 11 दिसंबर 2025 राहुकाल गुरुवार
Disclaimer : आपको जो सूचना मुहैया कराई गई हैं वह केवल मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है । यहां आपको यह बताना आवश्यक है कि bhaktiudaybharat.com किसी मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। इसमें दी गई किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले ले।


