पंचाग 16 नवंबर रविवार 2025

panchaag 16 novembar 2025
panchaag 16 novembar 2025

16 नवंबर रविवार 2025 मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि सुबह 4:47 बजे तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू हो जाएगी । रात 2:11 बजे तक हस्त नक्षत्र रहेगा, उसके बाद चित्रा नक्षत्र लग जाएगा। सुबह 6:46 बजे तक विष्कुम्भ योग और उसके बाद प्रीति योग चलेगा। करण की बात करें तो दोपहर 3:40 बजे तक कौलव करण, उसके बाद अगले दिन सुबह 4:48 बजे तक तैतिल करण और फिर गर करण प्रारंभ होगा।
आज चंद्रमा पूरे दिन कन्या राशि में गोचर करेगा। सूर्य इसी दिन दोपहर 1:36 PM तक तुला राशि में रहकर बाद में वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा, जिसे वृश्चिक संक्रांति भी कहते हैं।
आज , यमघंट 12:11 PM से 1:33 PM, और कुलिक काल 2:54 PM से 4:16 PM तक रहेगा । शुभ मुहूर्तों में अभिजीत मुहूर्त 11:49 AM से 12:33 PM, अमृत काल 7:31 PM से 9:17 PM और ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:09 AM से 5:57 AM महत्वपूर्ण हैं। आज के विशेष योगों में अमृतसिद्धि योग (सुबह 6:45 AM से रात 2:10 AM तक), सर्वार्थसिद्धि योग (सुबह 6:45 AM से रात 2:10 AM तक) और द्विपुष्कर योग (2:11 AM से 4:48 AM) भी बन रहे हैं, जो कार्यों को सफल बनाने के लिए शुभ माने जाते हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top