
कल का दिन कुछ राशियों के लिए सफलता और लाभ लेकर आएगा, जबकि कुछ को हर कदम सोच-समझकर उठाने की जरूरत होगी।
मेष राशि (Aries)
कल का दिन मेष राशि वालों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है और रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। जमीन, मकान या किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को किसी बड़ी और प्रतिष्ठित कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।
उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चना अर्पित करें।
वृष राशि (Taurus)
वृष राशि के जातकों के लिए कल का दिन काफी शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सीनियर और जूनियर दोनों आपसे प्रभावित रहेंगे। पारिवारिक वातावरण शांत और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगी। छात्रों को पढ़ाई में सीनियर की मदद से कठिन विषयों को समझने में आसानी होगी ।
उपाय: मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए बजट पर नियंत्रण जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर या विभाग परिवर्तन से जुड़ी सूचना मिल सकती है। दांपत्य जीवन में आपसी समझ और तालमेल बना रहेगा। दिनभर की भागदौड़ के बीच खुद के लिए समय निकाल पाएंगे, जिससे मानसिक सुकून मिलेगा। धैर्य और समझदारी से किया गया काम सफल होगा।
उपाय: तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के लिए कल का दिन खुशियों और पारिवारिक सुख से भरा रहेगा। आप अपनी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करेंगे और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएंगे। बच्चे आपसे अपने मन की बातें साझा कर सकते हैं, जिससे आपसी रिश्ता मजबूत होगा। खरीदारी करने से पहले जरूरी सामान की सूची बनाना फायदेमंद रहेगा। विवाह या रिश्ते को लेकर घर में चर्चा हो सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे और आपकी सराहना होगी।
उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए दिन सामान्य से अच्छा रहेगा। रोजगार या आय के नए अवसरों की तलाश कर सकते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को तरोताजा महसूस करेंगे, जिससे काम समय पर पूरा होगा। मित्रों की मदद से आय के अतिरिक्त स्रोत बन सकते हैं। इस राशि की महिलाएं अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ेंगी और उन्हें पहचान मिलेगी।
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के लिए कल का दिन काफी महत्वपूर्ण और सुनहरा रहेगा। निजी जीवन से जुड़े कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं, जिनका असर भविष्य में दिखाई देगा। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगे। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा, जिससे तनाव कम होगा। किसी सामाजिक या पारिवारिक समारोह में मान-सम्मान प्राप्त होगा। खान-पान में संयम रखना स्वास्थ्य के लिए बेहतर रहेगा।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। बातचीत करते समय शब्दों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। बच्चे आपके कामों में सहयोग करेंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। किसी काम को पूरे मन और समर्पण के साथ करेंगे, तो सफलता जरूर मिलेगी। सरकारी कामों में आ रही अड़चनें दूर हो सकती हैं। ऑटोमोबाइल क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों को अच्छा धन लाभ होने के योग हैं।
उपाय: मां लक्ष्मी के नाम से दीपक जलाएं।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। नया व्यवसाय शुरू करने का विचार कर सकते हैं, लेकिन बड़ों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। लेखक और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है और उनकी रचना लोगों को पसंद आएगी। जरूरत से ज्यादा सोचने से बचें, नहीं तो मानसिक तनाव बढ़ सकता है। दोस्तों के साथ समय बिताने से मन हल्का और प्रसन्न रहेगा।
उपाय: शिव जी को बेलपत्र अर्पित करें।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के लिए कल का दिन खास और महत्वपूर्ण साबित होगा। टेक्नोलॉजी की मदद से काम जल्दी और आसानी से पूरा करेंगे। मीडिया और कम्युनिकेशन क्षेत्र में करियर बनाने के अवसर मिल सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वालों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां बातचीत से दूर होंगी।
उपाय: केले के पेड़ में जल चढ़ाएं।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए दिन अच्छा और लाभदायक रहेगा। धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने अधूरे काम पूरे होंगे और नए कामों की योजना बनेगी। छात्रों के लिए दिन शुभ है, प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम अनुकूल आ सकता है। बच्चों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी पुरानी समस्या से राहत मिलने के योग हैं।
उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं।
कुम्भ राशि (Aquarius)
कुम्भ राशि वालों के लिए कल का दिन अनुकूल रहेगा। बिजनेस को शिफ्ट करने से पहले सभी पहलुओं की जांच जरूरी है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक उलझनें दूर होंगी। बच्चों के साथ समय बिताने से सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल के दर्शन का योग बन सकता है। समझदारी और साहस से लिए गए फैसलों की सराहना होगी।
उपाय: जरूरतमंदों को कंबल या वस्त्र दान करें।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों के लिए कल का दिन बेहद शुभ रहेगा। नया बिजनेस या फैक्ट्री शुरू करने का विचार सफल हो सकता है, जिसमें भाई या परिवार का सहयोग मिलेगा। फैशन डिजाइनिंग और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए दिन खास रहेगा। ऑनलाइन माध्यम से बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। मेहनत और परिवार के सहयोग से सपने साकार होंगे। छात्र अपने कोर्स में बदलाव कर बेहतर विकल्प चुन सकते हैं।
उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें।
आज का पंचांग पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें: पंचाग 03 जनवरी शनिवार 2026
आज का राहुकाल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें: 03 जनवरी 2026 राहुकाल शनिवार
Disclaimer : इस राशिफल में जो सूचना आपको दी गई है वह सिर्फ पौराणिक मान्यताओं और ज्योतिष जानकारियों पर आधारित है । यहां आपको यह बताना हम जरूरी समझते हैं कि bhaktiudaybharat.com किसी मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। इसमें दी गई किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले ले।


