पंचाग 10 दिसंबर बुधवार 2025

10 December 2025 Ka Panchang
10 December 2025 Ka Panchang

आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है, जो दोपहर लगभग 1 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। इसके बाद तिथि बदलकर सप्तमी शुरू हो जाएगी। आज चंद्रमा दिनभर सिंह राशि में ही रहेगा, इसलिए मन में आत्मविश्वास बढ़ेगा और लोग गौरव, सम्मान और पहचान की इच्छा महसूस करेंगे। काम करते समय खुद को सही साबित करने की कोशिश बढ़ सकती है। आज सूर्य देव वृश्चिक राशि में स्थित हैं, जिससे लोगों में दृढ़ निश्चय और गहराई से सोचने की क्षमता बढ़ती है।

नक्षत्र की बात करें तो सुबह से लेकर देर रात 2 बजकर 44 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। इसके बाद नक्षत्र बदलकर पूर्वा फाल्गुनी शुरू हो। आज दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक वैधृति योग रहेगा, और उसके बाद विष्कुम्भ योग शुरू होगा। वैधृति योग में शुभ काम टालने की सलाह दी जाती है, जबकि विष्कुम्भ योग सामान्य या मध्यम परिणाम देने वाला माना जाता है।
करण की बात करें तो वणिज करण दोपहर 1:47 PM तक रहेगा, उसके बाद विष्टि करन रात 1:45 AM तक रहेगा। इसके बाद बव करन शुरू होगा। विशेष रूप से विष्टि करण को कठिन माना जाता है, इसलिए बहुत महत्वपूर्ण काम इस समय न करें।
आज कुछ विशेष समय ध्यान रखने योग्य है —
यमगंड का समय सुबह 8:21 बजे से 9:40 बजे तक है, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें।
कुलिक काल 11:00 AM से 12:19 PM तक रहेगा, यह भी अशुभ माना जाता है।
दुर्मुहूर्त 11:58 AM से 12:40 PM तक रहेगा, इस समय भी शुभ कार्यों से बचना अच्छा है।
वर्ज्य काल दोपहर 2:33 PM से 4:10 PM तक रहेगा।
आज अभिजीत मुहूर्त नहीं है, लेकिन रात 12:17 AM से 1:55 AM तक अमृत काल रहेगा, जो बहुत शुभ माना जाता है। सुबह 5:26 AM से 6:14 AM तक ब्रह्म मुहूर्त रहेगा, यह ध्यान, पूजा और आध्यात्मिक कार्यों के लिए सर्वोत्तम माना जाता है।

आज का  राहुकाल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें: 10 दिसंबर 2025 राहुकाल बुधवार

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top