पंचांग 31 अगस्त रविवार 2025
31 अगस्त दिन रविवार, मास भाद्रपद, शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस अष्टमी को राधा अष्टमी के पर्व के रूप में मनाया जाता है। राधारानी का जन्म मध्याह्न काल का माना जाता है। इस लिहाज से उनकी पूजा दोपहर में की जाती है। राधा अष्टमी की तिथि 30 अगस्त को रात 10:46 बजे से आरंभ होगी। इसका समापन 1 सितंबर 2025, रात 12:58 am पर होगी। 31 अगस्त को राधा अष्टमी 2025 की पूजा का मुहूर्त सुबह 11:50 बजे से दोपहर 2:17 बजे तक का रहेगा। इस पूजन की अवधि लगभग 2 घंटे 27 मिनट की रहेगी। अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:02 से 12:52 बजे तक, यमगण्ड: दोपहर 12:27 से 2:00 तक, कुलिक: 3:34 से 5:08 बजे तक, क्षत्र: अनुराधा: सुबह से शाम 5:27 बजे तक, फिर ज्येष्ठा, करण- विष्टि: तिथि प्रारंभ से सुबह 11:55 बजे तक, बव: सुबह 11:55 बजे से रात 12:58 बजे तक, बालव: अगले दिन दोपहर 1:54 बजे तक, योग: वैधृति: तिथि प्रारंभ से दोपहर 3:58 बजे तक, विष्कम्भ: दोपहर 3:58 बजे से अगले दिन तक रहेगा ।