26 अगस्त 2025 का राशिफल
राशिफल 26 अगस्त मंगलवार 2025
आज का दिन कुछ राशियों के लिए करियर और व्यापार में सफलता तो वहीं कुछ को अपने खर्चों और गुस्से पर काबू रखना होगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल
मेष राशि (Aries)
आज आपके छोटे-से प्रयास से बड़ी सफलता मिल सकती है। किसी लंबी यात्रा की संभावना है और यह यात्रा सुखद साबित होगी। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में प्रशंसा मिलेगी और व्यापारी वर्ग को मुनाफे के अवसर हाथ लगेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षकों से मदद मिलेगी, जिससे पढ़ाई में प्रगति होगी।
वृषभ राशि (Taurus)
आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन आर्थिक उन्नति के मौके मिलेंगे। हालांकि खर्च भी बढ़ेंगे। रचनात्मक कार्यों और कला से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत शुभ है – धन लाभ के योग हैं। सरकारी नौकरी वाले जातकों को प्रमोशन या सम्मान मिल सकता है। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय अनुकूल है और अच्छे परिणाम मिलेंगे।
मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में गुस्सा करने से बचें, वरना लोग विरोध कर सकते हैं। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा लेकिन नए निवेश से बचें। नौकरीपेशा लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है जो भविष्य में लाभकारी होगा। छात्रों को अधिक मेहनत करनी होगी। परिवार या भाई-बहनों में किसी छोटी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन आपकी उम्मीदों से बढ़कर रहेगा। नौकरी और व्यापार में नए कॉन्ट्रैक्ट या निवेश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है और ट्रांसफर के अच्छे योग हैं। छात्रों को पढ़ाई में मेहनत का फल मिलेगा और सफलता मिलेगी।
सिंह राशि (Leo)
आज आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव हो सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद होंगे। व्यापारी वर्ग को नए अवसर मिलेंगे और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की यात्रा संभव है। मीडिया और क्रिएटिव क्षेत्र के लोगों को अच्छे मौके मिलेंगे। दोस्तों संग समय बिताएंगे। छात्रों के लिए दिन शुभ है।
कन्या राशि (Virgo)
आज आप मानसिक चिंताओं से घिरे रहेंगे। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है। कामकाज में अड़चनें आएंगी और शत्रु पक्ष परेशान कर सकता है। निवेश से जुड़े कार्यों में रुकावटें आएंगी और आय की कमी महसूस होगी। खर्च बढ़ेंगे, इसलिए उधार देने से बचें। आज की गई यात्राएं थका देने वाली हो सकती हैं।
तुला राशि (Libra)
आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा लेकिन भावनात्मक रूप से आप तनाव महसूस कर सकते हैं। कार्यस्थल पर काम का बोझ रहेगा जिससे चिड़चिड़ापन हो सकता है। अनावश्यक बहस से दूर रहें। नया बिज़नेस शुरू करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। छात्रों को मेहनत अधिक और सफलता कम मिल सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज आपके लिए दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक समस्याएं खत्म होंगी और धन लाभ के मौके मिलेंगे। व्यापारिक मामलों में लाभ होगा और यात्राएं भी फायदेमंद रहेंगी। मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रतियोगिता में बैठे छात्रों को सफलता मिलेगी।
धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन सामान्य से अच्छा रहेगा। आर्थिक और घरेलू जीवन संतुलित रहेगा। धन लाभ के मौके मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और सम्मान बढ़ेगा। व्यापारिक मामलों में सुधार होगा। बेरोजगारों को नौकरी का अवसर मिलेगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। सेहत का ख्याल रखें – खासकर पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
मकर राशि (Capricorn)
आज का दिन शुभ है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं में निवेश करेंगे जो आगे लाभकारी रहेंगे। व्यापारी वर्ग को खास मुनाफा मिलेगा। सरकारी नौकरी वालों का मनपसंद स्थानांतरण हो सकता है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है और दोस्तों के साथ समय बितेगा।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन सफल रहेगा। रुके हुए आर्थिक मामले सुलझेंगे और धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र की परेशानियां दूर होंगी और कामकाज सुचारु रूप से चलेगा। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में तेजी आएगी और नए अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पेट संबंधी समस्या हो सकती है। सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहेंगे।
मीन राशि (Pisces)
आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कठिन परिश्रम से कार्य पूरे होंगे और वरिष्ठ अधिकारियों की प्रशंसा मिलेगी। व्यापार में मुनाफा होगा। इंटरव्यू की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है। खर्च बढ़ेंगे लेकिन अचानक धन लाभ भी होगा। किसी बड़े निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।
Disclaimer : आपको जो सूचना मुहैया कराई गई हैं वह केवल मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है । यहां आपको यह बताना आवश्यक है कि Bhakti Uday Bharat किसी मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। इसमें दी गई किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें लें ।