राशिफल​​

20 अगस्त 2025 का राशिफल

20 अगस्त 2025, बुधवार का राशिफल
आज का दिन मिलाजुला फल देने वाला है। कुछ राशियों वालों को चौकस रहना जरूरी है। कई राशियों के लिए दिन अच्छा गुजरने वाला है । आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

मेष राशि (Aries)
आज का दिन असमंजस से भरा रहेगा। किसी भी निर्णय में देरी आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को लाभ मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन में पार्टनर के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। निवेश से बचें, अन्यथा खर्च बढ़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)
आप ऊर्जावान महसूस करेंगे, लेकिन घर और कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ने से मनोबल थोड़ा कम हो सकता है। दोस्तों के साथ यात्रा का योग है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी की समस्याओं को हल करने का प्रयास करें। शिक्षा से जुड़े जातक सीनियर से मदद लेंगे। व्यापारियों को सावधानी बरतनी चाहिए।

मिथुन राशि (Gemini)
आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को सफलता मिलेगी। अपनी ईमानदारी से आप लोगों का दिल जीतेंगे। भूमि या वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। परिवार के साथ मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन उत्तम संपत्ति और लाभ के संकेत दे रहा है। किसी कानूनी मामले में जीत मिल सकती है। संतान को सरकारी नौकरी की परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। परिवार का सहयोग समस्याओं को दूर करेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह राशि (Leo)
आपका दिन सकारात्मक रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों की बात ध्यान से सुननी होगी, नहीं तो गलती हो सकती है। घर पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिन्हें आप अच्छे से निभाएंगे।

कन्या राशि (Virgo)
आज मनचाहा लाभ मिलेगा। व्यापार में बड़ी डील फाइनल हो सकती है। हालांकि प्रॉपर्टी डीलिंग में नुकसान की संभावना है। पारिवारिक समस्याओं के कारण तनाव रह सकता है। नौकरीपेशा जातकों के प्रमोशन का योग बन रहा है।

तुला राशि (Libra)
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन परिवार का माहौल बिगाड़ सकता है। खर्चे सिरदर्द बन सकते हैं, जिन्हें नियंत्रित करना होगा। जीवनसाथी का सहयोग नए काम की शुरुआत में मदद करेगा। प्रेमी युगल किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जो भविष्य के लिए लाभकारी होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज का दिन खुशियां लेकर आएगा। किसी मित्र की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र की चुनौतियां कम होंगी। माता-पिता के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। रुका हुआ धन मिलने से समस्याएं दूर होंगी। व्यापारियों को वाणी में संयम रखना होगा।

धनु राशि (Sagittarius)

आज उन्नति के अवसर मिलेंगे। परिवार से शुभ समाचार प्राप्त होगा। घर पर पार्टी का आयोजन हो सकता है। व्यापारी वर्ग को यात्रा करनी पड़ सकती है। छात्र खेल प्रतियोगिता में जीत सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn)
आज का दिन फलदायक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। साझेदारी में किया गया व्यापार लाभ देगा। संतान की आवश्यकताएं पूरी होंगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्ते में प्रेम और गहराई बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius)
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में अधिक काम से तनाव रह सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। किसी विवाद में संयमित भाषा का प्रयोग करें। परिवार के साथ यात्रा आपके मन को शांति देगी।

मीन राशि (Pisces)
आज का दिन थोड़ा कठिन रह सकता है। धन संबंधी समस्या दूर होगी, लेकिन जल्दबाजी में लिया गया फैसला परेशानी देगा। व्यापारियों को काम में मंदी से जूझना पड़ेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक मेहनत करनी होगी। जीवनसाथी का सहयोग राहत देगा।

Disclaimer : आपको जो सूचना मुहैया कराई गई हैं वह केवल मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है । यहां आपको यह बताना आवश्यक है कि Bhakti Uday Bharat किसी मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। इसमें दी गई किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें लें ।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top