19 अगस्त 2025 का राशिफल
राशिफल 19 अगस्त मंगलवार 2025
आज का दिन मिश्रित फल देने वाला है। कुछ राशियों के लिए सफलता और तरक्की के मौके मिलेंगे, वहीं कुछ को सतर्क रहने की ज़रूरत होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल
मेष राशि (Aries)
आज का दिन मेष जातकों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से मतभेद या बॉस के दबाव से तनाव महसूस होगा। आपको संयम और धैर्य से काम लेना होगा। व्यापारियों को अचानक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, विशेषकर पुराने निवेश में रुकावटें आ सकती हैं। धन हानि का योग है, इसलिए खर्च करते समय सोच-समझकर निर्णय लें। विद्यार्थी पढ़ाई में एकाग्रता नहीं रख पाएंगे और मन विचलित रह सकता है। पारिवारिक जीवन में विवाद या किसी सदस्य से मनमुटाव हो सकता है, जिससे मानसिक शांति भंग होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से सिरदर्द और तनाव की शिकायत रह सकती है।
वृषभ राशि (Taurus)
आज वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही अनुकूल दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव होंगे, और यदि आप नौकरी बदलने का सोच रहे हैं तो आपको नया अवसर मिल सकता है। व्यापार में नए साझेदार या नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक रहेंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में नई दिशा सोचेंगे और किसी प्रतियोगिता की तैयारी के लिए प्रेरित होंगे। परिवार में खुशी और शांति बनी रहेगी, और घर में धार्मिक कार्य का आयोजन भी संभव है। सेहत अच्छी रहेगी।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के लिए आज का दिन उत्साह और सफलता लेकर आ रहा है। नौकरीपेशा लोग मनचाहा कार्य पूरा करेंगे और कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। व्यापारियों को लाभ के योग हैं, और नई पार्टनरशिप से भविष्य में धन की वृद्धि होगी। आमदनी बढ़ने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विद्यार्थी कठिन विषयों में सफलता प्राप्त करेंगे और उनकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है, जिससे मन प्रसन्न होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों को आज सतर्क रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में यात्रा के योग बन रहे हैं लेकिन कार्यों में स्थिरता बनाए रखना ज़रूरी है। व्यापारियों को विशेष रूप से सतर्क रहना चाहिए क्योंकि पार्टनर से धोखे की संभावना है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई में मन नहीं लगा पाएंगे और आलस्य हावी रहेगा। पारिवारिक जीवन में अशांति रह सकती है, और किसी पुराने विवाद का असर आज दिखाई दे सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से पेट की समस्या परेशान कर सकती है।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलता भरा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को मनचाही जिम्मेदारियाँ मिलेंगी और प्रमोशन के योग भी बन सकते हैं। व्यापारियों को आज किसी बड़े और लाभकारी प्रस्ताव की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा जिससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सहयोग मिलेगा और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। सेहत बेहतर रहेगी और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में दबाव महसूस हो सकता है। व्यापारियों को बड़ा निवेश करने से बचना चाहिए, वरना नुकसान हो सकता है। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी। विद्यार्थी एकाग्रता की कमी महसूस करेंगे, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। पारिवारिक जीवन में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखना ज़रूरी है। स्वास्थ्य में थकान और तनाव बढ़ सकता है।
तुला राशि (Libra)
आज तुला राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा कठिन रह सकता है। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आएंगी और कोई महत्वपूर्ण काम में रुकावट आ सकती है । व्यापारियों को सतर्क रहना चाहिए क्योंकि बनते-बनते काम बिगड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी और खर्च बढ़ सकता है। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनाए रखनी चाहिए। नौकरी बदलने या किसी बड़े बदलाव से फिलहाल बचें। व्यापारियों को घाटे की संभावना है। आर्थिक नुकसान के योग हैं, इसलिए खर्च पर नियंत्रण रखें। छात्रों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। पारिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र से बचकर रहना होगा। सहकर्मी आपको परेशान कर सकते हैं और कार्यों में दबाव बना रहेगा। व्यापारी वर्ग को नुकसान की संभावना है, इसलिए सोच-समझकर ही कोई बड़ा निर्णय लें। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी और खर्च बढ़ेंगे। विद्यार्थी विदेश में पढ़ाई करने का सपना देख सकते हैं और उसके अवसर भी मिल सकते हैं। पारिवार में संपत्ति विवाद की संभावना है।
मकर राशि (Capricorn)
आज मकर राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग हैं लेकिन आज कोई बड़ा निर्णय नहीं लें तो अच्छा रहेगा । व्यापारियों को बड़े जोखिम से बचना चाहिए। धन हानि के योग हैं, इसलिए बजट बनाकर चलना सही रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई से मन हटा सकते हैं। पारिवार में विरोध की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य में कमजोरी महसूस हो सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम देगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और आपकी मेहनत की तारीफ की जाएगी । व्यापारी वर्ग को बड़ी सफलता मिल सकती है और नई साझेदारी बनने के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए स्रोत खुलेंगे। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवार में मांगलिक कार्य के आयोजन की संभावना है।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सावधानीपूर्वक बिताने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में नुकसान की संभावना है। व्यापारी वर्ग के हाथ से कोई बड़ा ऑफर निकल सकता है। आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। विद्यार्थी मानसिक तनाव के कारण पढ़ाई में रुकावट महसूस करेंगे। मित्रों से झगड़ा हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से मानसिक थकान और अनिद्रा की समस्या रह सकती है।
Disclaimer : आपको जो सूचना मुहैया कराई गई हैं वह केवल मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है । यहां आपको यह बताना आवश्यक है कि Bhakti Uday Bharat किसी मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। इसमें दी गई किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें लें ।