29 June 2025 का राशिफल
आज रविवार है जो पिता, नेतृत्व क्षमता और यश के कारक ग्रह सूर्य का माना जाता है। आज के दिन भगवान सूर्य की आराधना कर सकते हैं । सुबह उठकर स्नान आदि के बाद पानी में गुड़ डालकर सूर्य भगवान को अर्घ्य दें । आइए 29 जून रविवार को कैसा रहेगा आपका राशिफल चलिए जानते हैं।
मेष राशि (Aries): ऑफिस में आपकी कार्यशैली की सराहना होगी, लेकिन सहकर्मी ईर्ष्यावश विरोध कर सकते हैं। पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। नया निवेश सोच-समझकर करें। साथी से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। थकान महसूस हो सकती है। भरपूर नींद लें।
वृषभ राशि (Taurus): बिज़नेस में नए क्लाइंट मिल सकते हैं। करियर में बड़ा निर्णय लेना फायदेमंद होगा। आकस्मिक धन लाभ संभव है। लॉटरी या शेयर से लाभ के योग। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य बढ़ेगा। प्रेमी जोड़ियों में गहरी समझ बनेगी। पाचन तंत्र कमजोर रह सकता है। तली-भुनी चीज़ों से बचें।
मिथुन राशि (Gemini): नौकरी बदलने का विचार चल सकता है। अभी स्थिरता बनाए रखें। आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे, पर खर्च भी बढ़ेगा। किसी नए व्यक्ति के प्रति आकर्षण हो सकता है। पुराने रिश्तों में दरार की संभावना। माइग्रेन या सिरदर्द से परेशानी हो सकती है।
कर्क राशि (Cancer): कार्यस्थल पर कार्यभार बढ़ सकता है। जिम्मेदारियों को निभाने में सतर्क रहें। निवेश में सावधानी बरतें, कोई नुकसान हो सकता है। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। संतान से खुशी मिलेगी। रक्तचाप या तनाव से जुड़ी समस्याओं से सतर्क रहें।
सिंह राशि (Leo): आज कोई नई डील या प्रोजेक्ट मिल सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। उधार दिया पैसा वापस मिलने के संकेत हैं। संबधों में मिठास बनी रहेगी । शादी के लिए नए प्रस्ताव आ सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मौसम का असर हो सकता है।
कन्या राशि (Virgo): प्रोफेशन में उच्च अधिकारियों से सराहना मिलेगी। प्रमोशन के योग हैं। प्रॉपर्टी से धन लाभ हो सकता है। अनावयश्क खर्चों से बचें। पार्टनर से समीपता बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। पानी पीते रहें ।
तुला राशि (Libra): कार्यस्थल पर सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। ऑफिस की राजनीति से दूर रहे वरना परेशानी उठानी पड़ सकती है। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधों में थोड़ी गलतफहमियां रह सकती हैं। खुलकर बात करें। मानसिक तनाव हो सकता है। योग-ध्यान करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio): करियर में बड़ी छलांग लग सकती है। इंटरव्यू या प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आय में बढ़ोतरी होगी लेकिन इसी के साथ खर्चों पर भी नियंत्रण जरूरी है। जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। रिश्ता गहरा होगा। बच्चों का पूरा सहयोग मिलेगा। जोड़ों या पीठ में दर्द की संभावना।
धनु राशि (Sagittarius): कोई नया अवसर सामने आएगा, जो भविष्य में लाभदायक होगा। पैसों के लेन देन में सावधानी बरते नहीं तो धोखा खा सकते हैं। प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा आएगी। संबंध विवाह तक पहुंच सकते हैं। पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी। एनर्जी बनी रहेगी।
मकर राशि (Capricorn): विदेश से जुड़ा कोई अवसर मिल सकता है। नई जिम्मेदारी मिलेगी। बड़े खर्चों के कारण थोड़ी चिंता रह सकती है। परिवार में रिश्ते मजबूत होंगे। प्रेमी से मनमुटाव हो सकता है। त्वचा या एलर्जी की समस्या हो सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius): अपने द्वारा लिए गए निर्णयों में आत्मविश्वास रखें। नया कार्य प्रारंभ करने का उत्तम समय है। संपत्ति विवाद का हल निकल सकता है। रिश्ते में मधुरता आएगी, लेकिन किसी पुराने राज का खुलासा आपको चिंता में डाल सकता है । स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, हल्का व्यायाम करें।
मीन राशि (Pisces): ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। अच्छी छवि बनेगी। आमदनी के साथ खर्च भी बढ़ेगा लेकिन संतुलन बना रहेगा। आज कुछ सरप्राइज मिल सकता है जिससे आपकी खुशियों में इजाफा होगा । यात्रा के योग भी हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा, आंखों की देखभाल जरूरी है।