26 जून 2025 का राशिफल
आज का राशिफल गुरुवार, 26 जून 2025 : 26 जून गुरुवार का दिन कुछ राशियों के लिए बड़ा बदलाव लेकर आ सकता है, कोई अचानक धन लाभ करेगा, तो किसी के रिश्ते में दरार पड़ सकती है। चंद्रमा, बृहस्पति और शनि की चाल ने बनाया है ऐसा योग, जो आपके करियर, प्यार, शिक्षा, और सेहत सभी पर असर डालेगा। आइए जानते हैं आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। राशि अनुसार आज का राशिफल :-
मेष (Aries)
भाग्य का साथ मिलेगा। आज का दिन नई शुरुआत के लिए अच्छा है। सर्विस में उन्नति के संकेत हैं। निवेश सोच-समझकर करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 3
वृषभ (Taurus)
ध्यान और संयम जरूरी है। परिवार में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
मिथुन (Gemini)
मन प्रसन्नचित्त रहेगा। आज का दिन रचनात्मक कार्यों में बीतेगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं। परिवार में खुशियों का आगमन होगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
कर्क (Cancer)
आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पुराने दोस्तों से मिलना हो सकता है। पेट संबंधी समस्या हो सकती है। बाहर के खाने का परहेज रखें।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 2
सिंह (Leo)
समाज में सम्मान बढ़ेगा। आज आप आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। व्यापार में लाभ होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। तरक्की के अवसर मिलेंगे।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1
कन्या (Virgo)
सोच-समझकर फैसला लें। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी। घर में कोई सुखद समाचार मिलेगा। सेहत में सुधार आएगा। परिवार के साथ समय बिताएं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 7
तुला (Libra)
आज आपको मानसिक शांति बनाए रखने की आवश्यकता है। रिश्तों में संतुलन बनाए रखें। यात्रा करना लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 9
वृश्चिक (Scorpio)
जोश में होश न खोएं। गुस्से पर नियंत्रण रखें वरना नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ उलझनें हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
शुभ रंग: मरून
शुभ अंक: 4
धनु (Sagittarius)
नई योजनाएं बनेंगी। पढ़ाई या करियर को लेकर अच्छी खबर मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा। योग-ध्यान लाभकारी रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 8
मकर (Capricorn)
काफी समय से सोचा हुआ कार्य पूरा होगा । रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। जमीन-जायदाद से लाभ संभव। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 10
कुंभ (Aquarius)
मित्रों से सहयोग मिलेगा। कोई पुरानी समस्या का समाधान होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। फालतू विवाद से बचें। वरना परेशानी उठानी पड़ सकती है।शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 11
मीन (Pisces)
ध्यान और एकाग्रता जरूरी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। परिवार और बच्चों का पूरा सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 12