Mere Ladle Ganesh Pyare Pyare Lyrics: मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे

Mere Ladle Ganesh Pyare Pyare Lyrics

भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता कहा जाता है। जब भी कोई शुभ कार्य शुरू होता है, सबसे पहले गणपति बप्पा का स्मरण किया जाता है।
मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे भजन बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बेहद पसंद आता है। इस भजन में गणेश जी की मासूम छवि और माता पार्वती का प्रेम बहुत सुंदर तरीके से दिखाया गया है।

यदि आप ‘Mahashivratri 2026’ पढ़ना चाहते हैं, तो यहाँ क्लिक करें —  Mahashivratri 2026

मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे – भजन (Mere Ladle Ganesh Pyare Pyare Bhajan)

मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे
भोले बाबा जी की आँखों के तारे
प्रभु सभा बीच में आ जाना आ जाना
॥ मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे ॥

तेरी काया कंचन कंचन,
किरणों का है जिसमे बसेरा।
तेरी सूंड सुंडाली मूरत,
तेरी आँखों मे खुशियों का डेरा ।
तेरी महिमा अपरम्पार,
तुझको पूजे ये संसार ।
प्रभु अमृत रस बरसा जाना, आ जाना ।
॥ मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे ॥

प्रभु भजन तुम्हारे गाएं,
सबसे पहले हम तुमको मनाएं ।
धुप दीपो की ज्योति जलाएं,
मन मंदिर मे झांकी सजाएं ।
मेरे भोले भगवान,
दे दो भक्ति का दान ।
प्रभु नैया पार लगा जाना, आ जाना ।
॥ मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे ॥

मेरे विधन विनाशक देवा,
सबसे पहले करें तेरी सेवा ।
सारे जग मे आनंद छाया,
बोलो जय जय गजानंद देवा ।
बाजे सुर और ताल,
तेरा गुण गाये संसार ।
घुंघरू की खनक खनक जाना, आ जाना ।
॥ मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे ॥

यदि आप रोज़ाना भक्तिमय वीडियो से जुड़े पाठ सुनना चाहते हैं, तो हमारे YouTube चैनल पर जाएँ— Bhakti Uday Bharat

भजन का भावार्थ (संक्षेप में)

इस भजन में भगवान गणेश को माता गौरी के प्रिय पुत्र के रूप में दर्शाया गया है। उनके भोले स्वभाव, सुंदर स्वरूप और भक्तों के सभी कष्ट हरने की शक्ति का वर्णन किया गया है। यही कारण है कि mere ladle ganesh pyare pyare भजन हर गणेश पूजा में खास स्थान रखता है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top