
2 फरवरी, सोमवार आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है, जो रात 01:52 बजे तक रहेगी, उसके बाद द्वितीया लग जाएगी। नक्षत्र की बात करें तो दिन में आश्लेषा नक्षत्र रहेगा और रात 10:47 बजे के बाद मघा नक्षत्र शुरू होगा। योग पहले आयुष्मान (सुबह 07:20 बजे तक), फिर सौभाग्य और उसके बाद शोभन योग रहेगा। करण क्रम से बालव, कौलव और तैतिल रहेंगे। आज सूर्य मकर राशि में है, जबकि चंद्रमा रात 10:47 बजे तक कर्क राशि में और उसके बाद सिंह राशि में प्रवेश करेगा।
अशुभ समय में यमगण्ड (11:18 AM – 12:40 PM), कुलिक काल (2:03 PM – 3:25 PM), दुर्मुहूर्त और वर्ज्यम् का ध्यान रखना चाहिए। शुभ कार्यों के लिए अभिजीत मुहूर्त (12:18 PM – 01:02 PM) और रात का अमृत काल (09:15 PM – 10:46 PM) अच्छा माना गया है। सुबह का ब्रह्म मुहूर्त ध्यान, पूजा और जप के लिए उत्तम है। आज आश्लेषा और मघा दोनों गण्डमूल नक्षत्र पड़ रहे हैं, इसलिए नए और बड़े काम सोच-समझकर करना बेहतर रहेगा।
आज का राहुकाल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें: 02 फरवरी 2026 राहुकाल सोमवार
आज का राशिफल देखने के लिए यहाँ क्लिक करें: राशिफल 02 फरवरी सोमवार 2026
