राशिफल 26 जनवरी सोमवार 2026

rashifal 26 January 2026
rashifal 26 January 2026

जानिए अपनी राशि और बनाइए आज का दिन आपकी सफलता और खुशियों का दिन!

मेष (Aries) –

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और सकारात्मकता से भरा रहेगा। भावनाओं में बहकर जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। लिखने-पढ़ने और मानसिक कार्यों में समय व्यतीत करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा और व्यापारिक मामलों में स्थिति सुदृढ़ होगी। संतान से सुखद समाचार मिलने के योग हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है।

वृषभ (Taurus) –

वृषभ राशि वाले आज सावधानीपूर्वक कदम उठाएं। परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हो सकती हैं। परिवार में गृह कलह के संकेत हैं, इसलिए संवाद में संतुलन बनाए रखें। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। अपनों की मदद से किसी कार्य में सफलता मिल सकती है। आय-व्यय में संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।

मिथुन (Gemini) –

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की और पराक्रम का रंग दिखेगा। रोज़ी-रोज़गार में नई संभावनाएं उत्पन्न होंगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और प्रेम व संतान पक्ष सुखद रहेगा। परिवार में खुशी और वृद्धि के अवसर मिलेंगे। भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी के लिए समय अनुकूल है।

कर्क (Cancer) –

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। हालांकि निवेश में सतर्क रहें। व्यापारिक मामलों में समय अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा और प्रेम विवाह के लिए माता-पिता की अनुमति मिलने की संभावना है।

सिंह (Leo) –

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अत्यंत अनुकूल रहेगा। शासन सत्ता और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों क्षेत्रों में तरक्की के योग हैं। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे और भाग्य आपका साथ देगा। अटके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। लग्ज़री वस्तुओं की खरीदारी से बचें।

कन्या (Virgo) –

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। अत्यधिक खर्च मानसिक तनाव उत्पन्न कर सकता है। अज्ञात भय आपको परेशान कर सकता है। शारीरिक रूप से दिन कुछ कष्टकारी हो सकता है। जीवनसाथी और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। व्यापारिक मामलों में सफलता के संकेत हैं।

तुला (Libra) –

तुला राशि वालों के लिए आज धन संबंधी परेशानियां समाप्त होंगी। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। यात्रा लाभदायक रहेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। राजनीतिक लाभ और सरकारी सहयोग मिल सकता है। अपने धन खर्च करने की आदत पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक (Scorpio) –

वृश्चिक राशि वालों को आज सरकारी तंत्र का लाभ मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में अहम भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आकस्मिक धन लाभ भी आपके पक्ष में रहेगा।

धनु (Sagittarius) –

धनु राशि वालों का भाग्य आज आपके साथ रहेगा। करियर में उन्नति के योग हैं और व्यवसाय में सफलता मिलेगी। यात्रा लाभकारी रहेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात से लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा और धन व स्वास्थ्य अनुकूल रहेंगे।

मकर (Capricorn) –

मकर राशि वालों का आज मानसिक स्वास्थ्य उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और घर में कोई धार्मिक आयोजन संभव है। परिवार के साथ यात्रा का योग है। व्यक्तिगत और व्यावसायिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

कुंभ (Aquarius) –

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक उन्नति लेकर आएगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंध में सुखद मुलाकात होगी। व्यवसाय में सफलता मिलने के योग हैं। धर्म-कर्म में भागीदारी और अपनों का सहयोग मिलेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।

मीन (Pisces) –

मीन राशि वालों को आज कोर्ट-कचहरी में सफलता मिल सकती है। भाई-बहन को आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। धन की बचत पर ध्यान देना लाभकारी रहेगा। व्यापारिक दृष्टि से दिन शुभ है। प्रेम व संतान पक्ष सुखद रहेगा।

आज का  पंचांग पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें: पंचाग 26 जनवरी सोमवार 2026

आज का  राहुकाल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें: 26 जनवरी 2026 राहुकाल सोमवार

Disclaimer : आपको जो सूचना मुहैया कराई गई हैं वह केवल मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है । यहां आपको यह बताना आवश्यक है कि bhaktiudaybharat.com किसी मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। इसमें दी गई किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top