पंचाग 17 जनवरी शनिवार 2026

17 January 2026 Ka Panchang
17 January 2026 Ka Panchang

आज माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। यह तिथि रात 12:04 बजे तक रहेगी, उसके बाद अमावस्या लग जाएगी। नक्षत्र मूल है, जो सुबह 08:12 बजे तक रहेगा, फिर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र शुरू होगा। योग की बात करें तो आज व्याघात योग रात 09:17 बजे तक है, उसके बाद हर्षण योग बनेगा। करण सुबह 11:16 बजे तक विष्टि (भद्रा) रहेगा, फिर शकुनि और रात 12:04 बजे के बाद चतुष्पद करण आएगा। सूर्य आज मकर राशि में स्थित है और चंद्रमा पूरे दिन-रात धनु राशि में रहेगा। आज गण्डमूल नक्षत्र (मूल) का प्रभाव भी है, इसलिए नए और शुभ कार्य सोच-समझकर करने की सलाह दी जाती है।

अशुभ समय की बात करें तो यमगण्ड दोपहर 1:57 से 3:18 बजे तक, कुलिक सुबह 7:14 से 8:35 बजे तक और दुर्मुहूर्त सुबह 8:40 से 9:23 बजे तक रहेगा। वर्ज्य काल सुबह 6:25 से 8:11 बजे और शाम 6:36 से 8:20 बजे तक है, इस समय शुभ कार्यों से बचें। वहीं शुभ समय में अमृत काल सुबह 5:05 से 6:49 बजे, ब्रह्म मुहूर्त 5:37 से 6:25 बजे और अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:15 से 12:58 बजे रहेगा, जो पूजा-पाठ और महत्वपूर्ण कार्यों के लिए अच्छा माना जाता है।

आज का  राहुकाल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें: 17 जनवरी 2026 राहुकाल शनिवार

आज का राशिफल  देखने के लिए यहाँ क्लिक करें: राशिफल 17 जनवरी शनिवार 2026

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top