4 अगस्त 2025 का राशिफल
राशिफल 4 अगस्त सोमवार 2025
आज सोमवार यानि देवों के देव भोलेनाथ का दिन है । आज सुबह स्नान के पश्चात शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। चलिए देखते हैं आज के दिन क्या कहती है आपकी राशि। सभी 12 राशियों का राशिफल
मेष राशि (Aries):- आज का दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आप बड़े फैसले लेने में सक्षम रहेंगे और जोखिम उठाने से भी नहीं घबराएंगे। व्यापार में लाभ के अच्छे संकेत हैं और निवेश से भी फायदा मिल सकता है। दूर बैठे किसी अपने की ओर से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे मूड बेहतर होगा। घर में मेहमानों के आने से रौनक बढ़ेगी। हालांकि बच्चों की सेहत या पढ़ाई को लेकर चिंता रह सकती है। आज आपको गलत लोगों से दूर रहना चाहिए, क्योंकि उनका साथ भविष्य में हानि का कारण बन सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा, जिससे आत्मबल मजबूत होगा। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन थकावट महसूस हो सकती है। प्रेम संबंधों में आज तनाव हो सकता है, इसलिए आज इजहार या किसी गंभीर बातचीत से बचें। परिवार का वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus):- के जातकों के लिए आज का दिन सतर्कता और संयम का है। व्यापार में ध्यान देने की आवश्यकता है, लेकिन किसी भी तरह का रिस्क लेने से बचना चाहिए क्योंकि बजट बिगड़ सकता है। अनावश्यक खर्चों की अधिकता मानसिक तनाव पैदा कर सकती है। किसी दूर की ओर से कोई अप्रिय समाचार मन को विचलित कर सकता है। आज बोलने में विशेष सावधानी बरतें और किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें। पुरानी कोई बीमारी परेशान कर सकती है और बच्चों को भी मौसम के संक्रमण से बचाने की जरूरत होगी। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन प्रेम जीवन में मनमुटाव की स्थिति रह सकती है। दांपत्य जीवन में थोड़ी अनबन हो सकती है, लेकिन संवाद से हल संभव है।
मिथुन राशि (Gemini):- वालों के लिए आज का दिन नई उम्मीदों और अवसरों के साथ शुरू होगा। दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी और व्यवसाय दोनों में ही तरक्की के संकेत हैं। प्रमोशन या नई जॉब ऑफर भी मिल सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े किसी पुराने विवाद का समाधान संभव है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक या मित्रों के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता है, लेकिन बात चीत से मामला सुलझ सकता है। शत्रु पक्ष से सतर्क रहें। मानसिक चिंता या थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम भी करें। सीनियर्स का सहयोग मिलेगा, और पारिवारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
कर्क राशि (Cancer):- दिन प्रतिस्पर्धा से भरा रहेगा, लेकिन मेहनत का परिणाम भी मिलेगा। बिजनेस में लाभ के संकेत हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। अनचाहे खर्चे और पुराने कर्ज की स्थिति तनाव ला सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से पुरानी बीमारी सिर उठा सकती है। कुछ जरूरी कार्यों में देरी हो सकती है, जिससे चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। प्रेम जीवन में जल्दबाजी से बचें, क्योंकि बात बिगड़ सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा, धार्मिक गतिविधियों में रुचि बनी रहेगी।
सिंह राशि (Leo):- आज का दिन अचानक लाभ का संकेत दे रहा है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और काम में उत्साह बना रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और बिजनेस यात्रा सफल रह सकती है। हालांकि, किसी के बहकावे में आकर कोई बड़ा फैसला न लें, क्योंकि गलत सलाह से नुकसान संभव है। अभी नए कार्यों की शुरुआत न करें। विदेश से जुड़े प्रोजेक्ट्स में रुकावट आ सकती है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा लेकिन बच्चों की सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा।
कन्या राशि (Virgo):- दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कार्यस्थल पर बॉस की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। खर्चे अनियंत्रित हो सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर ही खर्च करें। इस समय निवेश टालना बेहतर रहेगा, हालांकि व्यवसाय में स्थिरता बनी रहेगी। दोस्तों से सहयोग मिलेगा, और चिकित्सा या तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोग मेहनत का फल पा सकते हैं। प्रेम संबंधों में दूरी से मन उदास रह सकता है, लेकिन घर में आपके गुणों की प्रशंसा होगी।
तुला राशि (Libra):- आज का दिन प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि का है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी और कुछ लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके लिए अमूल्य सिद्ध हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को बॉस से तारीफ मिलेगी और आपके कार्य बिना बाधा पूरे हो सकते हैं। छात्रों के लिए दिन बेहद शुभ है। हालांकि अनजान लोगों की बातों में न आएं, क्योंकि इससे आर्थिक नुकसान संभव है।
वृश्चिक राशि (Scorpio):- दिन तनाव और सतर्कता का है। निवेश से बचें, और कार्यस्थल पर सहकर्मियों से बहस या विवाद की संभावना है। घरेलू जरूरतों को पूरा करने में अतिरिक्त खर्चे हो सकते हैं। वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतें। झगड़ों या विवादों से खुद को दूर रखें। हालांकि, दोस्तों से लाभ मिल सकता है और आत्मविश्वास बढ़ेगा। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी।
धनु राशि (Sagittarius):- आज का दिन आर्थिक दृष्टि से शुभ संकेत दे रहा है। जेब में पैसे आने के नए रास्ते खुल सकते हैं। कार्यस्थल पर आपकी सराहना होगी, लेकिन कीमती सामान का ध्यान रखें, चोरी या नुकसान की संभावना है। सरकारी कार्यों में देरी हो सकती है, और झगड़ों से दूर रहना ही बेहतर होगा। कोई पुराना रुका पैसा वापस मिल सकता है। प्रेम जीवन में जुबान पर नियंत्रण जरूरी है। खानपान और सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
मकर राशि (Capricorn):- के जातकों के लिए आज का दिन योजनाओं और सफलता से जुड़ा रहेगा। नई योजनाएं बनेंगी और रुके काम पूरे हो सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश और यात्रा दोनों लाभकारी साबित हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा लेकिन परिवार में विचारों का मतभेद हो सकता है। नए प्रोजेक्ट्स में तुरंत सफलता न मिलने से निराशा हो सकती है, लेकिन प्रयास जारी रखें।
कुंभ राशि (Aquarius):- आज का दिन आर्थिक लाभ और पारिवारिक मधुरता से जुड़ा रहेगा। लाभ की स्थिति बनी रहेगी लेकिन चिंता और तनाव का माहौल भी साथ रहेगा। जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा और नए कनेक्शन बन सकते हैं। व्यापार में विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि कोई आपकी योजना में बाधा डाल सकता है।
मीन राशि (Pisces):- के लिए आज का दिन बिजनेस और परिवार दोनों में उत्सव जैसा रहेगा। व्यापार में तरक्की होगी और धन लाभ के योग बन रहे हैं। छात्रों को सफलता मिलेगी, और परिवार व दोस्तों के साथ समय आनंदपूर्ण रहेगा। रियल एस्टेट से जुड़े कामों में लाभ मिलेगा। हालांकि स्वास्थ्य में हल्की दिक्कत हो सकती है, विशेषकर पैर या पीठ में दर्द। तीर्थ यात्रा की योजना बन सकती है, जिससे मन को शांति मिलेगी।