3 अगस्त 2025 का राशिफल
राशिफल 3 अगस्त रविवार 2025
आज रविवार यानि सूर्यदेव का दिन । आज सुबह स्नान के पश्चात सूर्य देव को जल जरूर अर्पित करें । रूके कार्यों को गति मिलेगी । पिता के लिए कुछ उपहार जरूर दें । सबको जीवनदान देने वाले सूर्यदेव के दिन क्या कहती है आपकी चलिए देखतें है सभी 12 राशियों का राशिफल
मेष (Aries)
आज आपका ध्यान भौतिक चीज़ों से हटकर आध्यात्मिकता की ओर रहेगा। ध्यान, योग या गहरी सोच से मानसिक राहत मिलेगी। किसी नए काम की शुरुआत न करें और बोलते समय संयम रखें, क्योंकि गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं। भाई-बहनों से संबंध मधुर रखें। शाम को परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा और पसंदीदा भोजन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
वृषभ (Taurus)
गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी और रिश्तेदारों के साथ अच्छा समय बितेगा। धन लाभ और छोटी यात्रा के योग हैं। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। किसी को गिफ्ट देने का मन बन सकता है। आपकी सफलता से कुछ लोग ईर्ष्या कर सकते हैं, लेकिन आप अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहें।
मिथुन (Gemini)
आज अधूरे काम पूरे होंगे और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें और बोलचाल में सावधानी बरतें। जीवनसाथी और प्रेम जीवन में संतोष रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं, लेकिन जरूरी चीज़ों पर खर्च भी हो सकता है।
कर्क (Cancer)
आज ऑफिस और व्यापार में लाभ मिलेगा। सहकर्मी सहयोग करेंगे और परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। मानसिक रूप से भी बेहतर महसूस करेंगे। विरोधियों पर विजय मिलेगी। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। हालांकि खर्च बढ़ सकता है, लेकिन संबंध मजबूत होंगे।
सिंह (Leo)
आज चिंता और तनाव का दिन हो सकता है। पारिवारिक विवाद या माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। भूमि, वाहन या मकान से जुड़े निर्णय टालें। गलत विचारों से दूर रहें और ज्यादा बहस करने से बचें। काम में देरी हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।
कन्या (Virgo)
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। भाई-बहनों से लाभ और सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी और किसी को गिफ्ट देने का विचार भी बन सकता है। आर्थिक स्थिति सुधरेगी लेकिन जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। विरोधी आज आपके सामने टिक नहीं पाएंगे।
तुला (Libra)
आज निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है। नए काम की शुरुआत ना करें और पार्टनरशिप में धैर्य बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में मन नहीं लगेगा। वाणी पर संयम जरूरी है, नहीं तो परिवार में बहस हो सकती है। दोपहर बाद आर्थिक लाभ होगा। खुद को नकारात्मक विचारों से दूर रखें।
वृश्चिक (Scorpio)
चंद्रमा आपकी ही राशि में है, जिससे दिन सुखद रहेगा। परिवार और दोस्तों के साथ समय बितेगा। शुभ समाचार मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा और नई डील मिल सकती है। कार्यस्थल पर तारीफ मिलेगी। कोई यात्रा या आयोजन हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी और भाग्य आपका साथ देगा।
धनु (Sagittarius)
आज का दिन थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। मनमुटाव और विवाद की संभावना है, इसलिए शांत रहें। वाणी और स्वभाव पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, दुर्घटना की संभावना है। खर्च अधिक हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें। धैर्य से काम लें, समय कट जाएगा।
मकर (Capricorn)
दिन लाभदायक है। पुराने दोस्त या रिश्तेदार मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में रोमांस रहेगा और विवाह की बातचीत संभव है। व्यापार और नौकरी में प्रगति होगी। आध्यात्मिक रुझान बढ़ेगा। नया सामान खरीद सकते हैं। सहयोगियों के साथ मिलकर काम करना फायदेमंद रहेगा।
कुंभ (Aquarius)
आज आप जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभा पाएंगे। सरकारी काम आसानी से पूरे होंगे। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वैवाहिक जीवन में सुख मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है। कोई बड़ी चिंता दूर होगी और मन प्रसन्न रहेगा।
मीन (Pisces)
शरीरिक और मानसिक थकावट महसूस कर सकते हैं। भाग्य साथ नहीं देगा ऐसा महसूस होगा, लेकिन यह स्थिति अस्थायी है। ऑफिस में बातचीत संभलकर करें। संतान की चिंता हो सकती है। अनावश्यक खर्च से बचें। शाम के बाद स्थिति सुधरेगी और सकारात्मकता लौटेगी।