
आज पौष मास कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि सुबह 7 बजकर 13 मिनट तक रहेगी, इसके बाद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरंभ हो जाएगी । नक्षत्रों की बात करें तो आज मूल नक्षत्र रात्रि 01:21 बजे तक रहेगा, इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का प्रारंभ होगा। आज गण्ड योग शाम 04:17 बजे तक रहेगा, जिसके पश्चात वृद्धि योग लग जाएगा। वृद्धि योग को कार्यों में उन्नति और लाभ का कारक माना जाता है। इसके अलावा आज नाग करण सुबह 07:13 बजे तक रहेगा। इसके बाद किंस्तुघ्न करण रात 08:14 बजे तक रहेगा, और फिर बव करण का आरंभ होगा।
शुभ मुहूर्त और श्रेष्ठ समय
आज के दिन शुभ कार्यों के लिए अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:03 से 12:45 बजे तक रहेगा। वहीं अमृत काल शाम 06:22 से 08:08 बजे तक है, जो पूजा, जाप और महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:31 से 06:19 बजे तक रहेगा, जो साधना और ध्यान के लिए श्रेष्ठ समय है। आज सूर्य धनु राशि में स्थित हैं और चन्द्रमा पूरे दिन और रात धनु राशि में ही गोचर करेगा।
आज यमगण्ड दोपहर 01:43 से 03:02 बजे तक रहेगा। कुलिक काल सुबह 07:07 से 08:26 बजे तक और दुर्मुहूर्त सुबह 08:31 से 09:14 बजे तक रहेगा। इसके अतिरिक्त वर्ज्यम् काल सुबह 07:41 से 09:27 बजे तक तथा रात्रि 11:35 से 01:21 बजे तक रहेगा, इस दौरान शुभ कार्यों से बचना चाहिए।
चंद्राष्टम और गण्डमूल नक्षत्र प्रभाव
आज चंद्राष्टम का प्रभाव कृतिका (अंतिम 3 चरण), रोहिणी और मृगशिरा के प्रथम 2 चरण पर रहेगा। इसके साथ ही गण्डमूल नक्षत्र का समय 19 दिसंबर रात 10:51 बजे से 21 दिसंबर 01:21 बजे तक (मूल नक्षत्र) रहेगा, इस अवधि में नए कार्य आरंभ करने से बचना श्रेयस्कर माना जाता है। यह आज का पंचांग धार्मिक कार्य, व्रत, पूजा और दिनचर्या की योजना बनाने में सहायक रहेगा।
आज का राहुकाल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें: 20 दिसंबर 2025 राहुकाल शनिवार
आज का राशिफल देखने के लिए यहाँ क्लिक करें: राशिफल 20 दिसंबर शनिवार 2025
