2 जुलाई 2025 का राशिफल

जुलाई मास का दूसरा दिन कई राशियों के लोगों के लिए खुशियां लेकर आने वाला है। 2 जुलाई को सुबह 11 बजकर 58 मिनट तक आषाढ़ माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी, जिसके बाद अष्टमी तिथि का आरंभ होगा। आज सभी 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा चलिए जानते हैं :-

मेष राशि (Aries): विवाहित लोग रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं, रिश्ते में गर्मजोशी रहेगी। सिंगल लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी, आज कोई पुराना क्लाइंट फिर से संपर्क कर सकता है। पैरों में सूजन या थकावट की शिकायत हो सकती है। अनावश्यक खर्चों से बचें।

वृषभ राशि (Taurus):दांपत्य जीवन में शांति बनी रहेगी लेकिन सिंगल जातक कामकाज में व्यस्त रहेंगे। घर में बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। ऑफिस में आपकी प्रतिबद्धता की सराहना होगी। कंधों या गर्दन में दर्द रह सकता है। दूसरों के निजी मामलों में दखल न दें।

मिथुन राशि (Gemini): नए रिश्ते मजबूत हो सकते हैं, पिकनिक प्लान बन सकता है। भाई-बहनों से संबंध मधुर रहेंगे। लेखन, मीडिया या डिजिटल फील्ड से जुड़े लोगों के लिए सफलता का दिन। गैस या पाचन की समस्या हो सकती है  पेट पर अधिक ध्यान दें, बाहरी खाना टालें।

कर्क राशि (Cancer): विवाहित लोग ट्रिप की योजना बना सकते हैं, रिश्ते सुधरेंगे। सिंगल को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। माता के स्वास्थ्य में सुधार संभव है। कार्यस्थल पर ट्रांसफर या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। दूसरों के द्वारा कही गई बातों को दिल पर न लें।

सिंह राशि (Leo): लव लाइफ: जीवनसाथी आपको कोई सरप्राइज दे सकता है। सिंगल मानसिक चिंता में रह सकते हैं। पिता से विवाद हो सकता है, संयम जरूरी है। नया निवेश सोच-समझ कर करें। ब्लड प्रेशर संबंधित समस्या संभव। भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

कन्या राशि (Virgo):विवाहितों को साथी से दूर रहना पड़ सकता है। सिंगल जातक व्यस्त रहेंगे। बहन से मदद मिल सकती है। काम में विलंब होगा, धैर्य रखें। थकान और सिरदर्द की संभावना। ज्यादा बोलने से बचें।

तुला राशि (Libra):तीसरे व्यक्ति की दखल रिश्ते में खटास ला सकती है। जीवनसाथी के साथ मतभेद की आशंका। साझेदारी से जुड़े कार्यों में सावधानी जरूरी। त्वचा संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं। फालतू बहस से बचें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) : विवाहित जीवन में आपसी मतभेद संभव, समझदारी से सुलझाएं। संतान से जुड़ी कोई चिंता मन में रह सकती है। आज निर्णय लेने से बचें, कुछ भ्रम की स्थिति बन सकती है।आंखों में जलन या थकान। जल्दबाजी से बचें।

धनु राशि (Sagittarius) : विश्वास बनाए रखें। जल्दबाजी में कोई फैसला न करें। घर में किसी सदस्य के स्वभाव में चिड़चिड़ापन दिख सकता है। तकनीकी क्षेत्र में काम करने वालों के लिए दिन अच्छा है। पुराने रोग दोबारा सक्रिय हो सकते हैं। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें।

मकर राशि (Capricorn) : प्रेम संबंधों में टकराव की संभावना। घर का माहौल थोड़ा अशांत रह सकता है। आज किसी के साथ डील करते समय कानूनी पक्ष समझ लें। सिरदर्द और आलस्य रह सकता है। शक करने से रिश्ते कमजोर होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) :पार्टनर पर शक न करें। किसी तीसरे की बातों में न आएं। बच्चों से जुड़ी चिंता का समाधान मिलेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। दुर्घटना या चोट की संभावना है, सतर्क रहें। भारी वस्तु उठाने से बचें।

मीन राशि (Pisces) :विवाहित जीवन में मिठास, सिंगल को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। माता-पिता से पूर्ण सहयोग मिलेगा। सृजनात्मक कार्यों में सफलता और प्रशंसा मिलेगी। मानसिक रूप से ऊर्जावान रहेंगे। उधारी देने से बचें।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top