
हिंदू पंचांग के अनुसार 19 नवंबर 2025, बुधवार को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। यह तिथि सुबह 9:43 बजे तक रहेगी, इसके बाद अमावस्या शुरू हो जाएगी । सूर्य वर्तमान में वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा है। चंद्रमा आज रात 4:14 AM तक तुला राशि में रहेगा, उसके बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा ।
आज सुबह 7:59 बजे तक स्वाति नक्षत्र रहेगा और उसके बाद दिनभर विशाखा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। सुबह 9:00 बजे तक सौभाग्य योग रहेगा, जो शुभ माना जाता है, और इसके बाद शोभन योग शुरू होगा, जो कार्यों को सफल बनाने वाला योग माना जाता है। करण की बात करें तो सुबह 9:44 बजे तक शकुनि करण, उसके बाद रात 11:00 बजे तक चतुष्पद करण और फिर रात से नाग करण रहेगा।
यमगंड का समय सुबह 8:08 से 9:29 बजे तक, और कुलिक काल 10:51 से 12:12 बजे तक रहेगा। अशुभ समय में दुर्मूहूर्त 11:50 से 12:33 बजे तक है। अमृत काल रात 1:04 बजे से 2:52 बजे तक रहेगा, जो अत्यंत शुभ माना जाता है। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:11 से 5:59 बजे तक रहेगा, जो साधना और ध्यान के लिए श्रेष्ठ है। आज अभिजित मुहुर्त नहीं है ।
आज का राहुकाल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें: 19 november rahukaal 2025
