पंचाग 16 दिसंबर मंगलवार 2025

16 December 2025 Ka Panchang
16 December 2025 Ka Panchang

आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। जो रात 11:57 बजे तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी । आज का नक्षत्र स्वाति है, जो दोपहर 02:09 बजे तक रहेगा। इसके बाद विशाखा नक्षत्र लगेगा। नक्षत्र परिवर्तन के कारण दिन के उत्तरार्ध में कार्यों के परिणामों में भी बदलाव देखा जा सकता है। योग की बात करें तो आज अतिगण्ड योग बना हुआ है, जो दोपहर 01:22 बजे तक रहेगा। इसके बाद सुकर्मा योग प्रारंभ होगा, जो शुभ कार्यों के लिए बेहतर माना जाता है। इसलिए महत्वपूर्ण काम दोपहर के बाद करना ज्यादा लाभकारी रहेगा।
आज करण कौलव सुबह 10:38 बजे तक रहेगा। इसके बाद तैतिल करण रात 11:57 बजे तक और फिर गर करण शुरू होगा। करण के अनुसार सुबह का समय सामान्य रहेगा, जबकि दोपहर के बाद स्थिरता बढ़ेगी । आज यम गण्ड सुबह 9:43 से 11:03 बजे तक रहेगा और कुलिक काल दोपहर 12:22 से 1:41 बजे तक रहेगा। इसके अलावा दुर्मुहूर्त सुबह 9:12 से 9:54 बजे तक और रात 11:02 से 11:55 बजे तक रहेगा। वर्ज्यम् काल शाम 8:27 से 10:15 बजे तक रहेगा, इस दौरान नए कार्यों से बचना चाहिए।
शुभ समय की बात करें तो आज ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:29 से 6:17 बजे तक है, जो ध्यान, पूजा और जप के लिए श्रेष्ठ है। वहीं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:01 से 12:43 बजे तक रहेगा, जो दिन का सबसे शुभ समय माना जाता है। आज अमृत काल नहीं है। ग्रह स्थिति के अनुसार आज सूर्य धनु राशि में स्थित हैं, जबकि चंद्रमा पूरे दिन और रात तुला राशि में संचार करेंगे। इससे संतुलन, रिश्तों और निर्णयों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा।
आज एक विशेष योग भी बन रहा है। त्रिपुष्कर योग दोपहर 02:09 बजे से रात 11:57 बजे तक रहेगा। इस योग में किए गए कार्य का फल तीन बार-बार मिलता है, इसलिए सोच-समझकर ही कोई कार्य शुरू करें, क्योंकि अच्छा या बुरा—दोनों का प्रभाव तीन गुणा ही होता है । कुल मिलाकर, दोपहर 01:22 बजे के बाद का समय आज अधिक शुभ है। धार्मिक कार्य, पूजा-पाठ और सकारात्मक योजनाएं इस समय करना लाभकारी रहेगा।

आज का  राहुकाल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें: 16 दिसंबर 2025 राहुकाल मंगलवार

आज का राशिफल  देखने के लिए यहाँ क्लिक करें: राशिफल 16 दिसंबर मंगलवार 2025

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top