राशिफल 1 सितंबर सोमवार 2025
आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा। चलिए जानते है आज का राशिफल किस के लिए क्या लेकर आया है
मेष राशि
आज का दिन संतुलित रहेगा। बुजुर्गों की सलाह लाभ देगी। कामकाज सामान्य रहेगा, आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। पारिवारिक समस्या का समाधान मिलेगा। तनाव से बचें और दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
वृषभ राशि
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा, नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आय में मजबूती आएगी, काम पूरे संतोष के साथ होंगे। बच्चों से जुड़ी योजनाएं पूरी होंगी । खुद के लिए समय निकालना कठिन हो सकता है.
मिथुन राशि
आज का दिन व्यस्त रहेगा। काम बेहतर होगा, लेकिन बहस से बचें। धार्मिक आयोजन संभव है, सामंजस्य बनाए रखें। मानसिक थकान रह सकती है।
कर्क राशि
नए अवसर मिलेंगे और ऊर्जा बनी रहेंगी । आज का दिन शानदार रहेगा, फोकस बनाए रखें। नए इनकम सोर्स बन सकते हैं, काम में सफलता मिलेगी। रिश्तों में नई ऊर्जा आएगी। क्रिएटिव काम से मानसिक राहत मिलेगी।
सिंह राशि
सुनहरा दिन, लंबे समय से चाही चीज़ मिल सकती है। करियर में प्रगति, काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। घरेलू जरूरतों की खरीदारी होगी। संतुलित खानपान रखें।
कन्या राशि
मेहनत का फल मिलेगा दिन उत्साह से भरा रहेगा। मेहनत से आर्थिक लाभ, खुद पर भरोसा रखें। बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा। खानपान में संयम रखें।
तुला राशि
आज का दिन अनुकूल रहेगा, भाग्य का साथ मिलेगा। रुके हुए पैसे मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। योग से लाभ मिलेगा।
वृश्चिक राशि
कार्य में व्यस्तता और सराहना। कार्यों में व्यस्त रहेंगे । काम की सराहना होगी, राजनीतिक लोग चर्चा में रहेंगे। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। मानसिक और शारीरिक ऊर्जा बनी रहेगी।।
धनु राशि
खुशी से भरा दिन रहेगा। प्रमोशन या रुका धन मिलने की संभावना है। बच्चों की उपलब्धियों से घर का माहौल खुशनुमा होगा। टेंशन कम होगी, मन प्रसन्न रहेगा।
मकर राशि
आज के दिन शुभ समाचारों से भरा रहेगा। धन लाभ और सामाजिक सम्मान के योग हैं ।संतान सुख की प्राप्ति संभव है। स्वास्थ्य में सुधार होगा
कुंभ राशि
संयम और नए संपर्क दिन अच्छा रहेगा, संयमित व्यवहार जरूरी है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, नए संपर्क बनेंगे। परिवार में संतान से सुख और मित्रों से सहयोग मिलेगा । पेट संबंधी परेशानी हो सकती है, ऑयली फूड से बचें।
मीन राशि
निर्णय में सावधानी बरतें, सामान्य दिन रहेगा फैसले सोच-समझकर लें। करियर और व्यवसाय और धन संबंधी योजनाएं सफल हो सकती हैं। स्वास्थ्य को लेकर अत्यधिक सोच से बचें। परिवार से जुड़ी समस्याएं सुलझेंगी।