1 जुलाई 2025 का राशिफल
1 जुलाई 2025, मंगलवार है, जो हनुमान जी और मंगल ग्रह से जुड़ा होता है। साहस, निर्णय और ऊर्जा का प्रतीक है। चलिए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल राशिफल। क्या कहती है आपकी राशि : –
मेष (Aries) करियर आज आपको नए कार्यों की जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी नेतृत्व क्षमता सामने आएगी। किसी पुराने निवेश से अचानक लाभ मिल सकता है। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी। संतान से सुख मिलेगा। माइग्रेन या सिरदर्द से परेशान हो सकते हैं। तनाव से बचें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ (Taurus) : आज काम में सावधानी बरतें। दूसरों पर पूरी तरह निर्भर न रहें। अनावश्यक खर्चों से बचें, बजट बनाकर चलें। रिश्ते में गलतफहमियों से बचें। बात स्पष्ट करें। गले या थायरॉइड संबंधी परेशानी हो सकती है। गुड़ और चने का दान करें।
मिथुन (Gemini) : आपके आइडिया को सराहा जाएगा। नई परियोजना शुरू हो सकती है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। लव लाइफ में सुधार आएगा, पुराना मनमुटाव दूर होगा। अच्छी नींद लें, थकान दूर होगी । पक्षियों को दाना डालें।
कर्क (Cancer) : दिन चुनौतियों से भरा हो सकता है, लेकिन आप उसे संभाल लेंगे। जमीन या प्रॉपर्टी से संबंधित कोई काम बन सकता है। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य रहेगा। रक्तचाप या पेट की समस्या हो सकती है। शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
सिंह (Leo) : सीनियर्स आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। किसी पुराने दोस्त से भावनात्मक जुड़ाव हो सकता है। आंखों या पीठ में तकलीफ हो सकती है। सूर्य को जल चढ़ाएं।
कन्या (Virgo) : काम का प्रेशर बढ़ेगा लेकिन आपकी योजनाएं सफल होंगी। अप्रत्याशित खर्च आ सकते हैं, बचत पर ध्यान दें। साथी की भावनाओं को समझें। त्वचा या पेट संबंधी समस्या संभव है। तुलसी को जल दें और दीपक जलाएं।
तुला (Libra) : टीमवर्क से सफलता मिलेगी। दूसरों से सहयोग मिलेगा। फालतू खर्चों पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बीतेगा। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें। सफेद मिठाई का दान करें।
वृश्चिक (Scorpio) : मेहनत रंग लाएगी, प्रमोशन या पहचान मिल सकती है। फाइनेंशियल प्लानिंग से लाभ होगा। रिलेशनशिप में स्थिरता आएगी। रक्त संबंधी जांच करवा सकते हैं। हनुमान मंदिर में सिंदूर अर्पित करें।
धनु (Sagittarius) नई जॉब या प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है।रुका हुआ पैसा मिल सकता है। पार्टनर के साथ यात्रा के योग हैं। जॉइंट पेन या गैस से परेशानी हो सकती है। केले के पौधे में जल चढ़ाएं।
मकर (Capricorn) : अपनी योजना को अच्छे से लागू कर पाएंगे। बॉस खुश रहेंगे। लोन या कर्ज से राहत मिल सकती है। पुराने झगड़े खत्म होंगे। थकान हो सकती है, नींद पूरी लें। मसूर दाल का दान करें।
कुंभ (Aquarius) :आज आपकी रणनीति सफल होगी। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। किसी डील से बड़ा फायदा संभव है। भावनाओं को समझने और साझा करने का दिन है। ठंडी चीजों से बचें, गले में खराश हो सकती है। हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं।
मीन (Pisces) : काम में सकारात्मक बदलाव होंगे। सीनियर्स से सराहना मिलेगी। सेविंग पर फोकस करें, आगे लाभ होगा। प्रेम में गंभीरता आएगी, शादी की बात हो सकती है। डाइजेशन का ध्यान रखें। नींबू-मिर्च लटकाएं, नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी।
मंगलवार विशेष टिप्स:
हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए सुबह लाल चोला अर्पित करें।
मसूर दाल या तांबे का दान करना शुभ रहेगा।
ॐ अं अंगारकाय नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें।