पंचाग 04 जनवरी रविवार 2026

04 January 2026 Ka Panchang
04 January 2026 Ka Panchang

आज 4 जनवरी रविवार 2025 माघ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। प्रतिपदा तिथि दोपहर 12:30 बजे तक रहेगी, इसके बाद द्वितीया तिथि शुरू हो जाएगी। नक्षत्र पुनर्वसु दोपहर 3:11 बजे तक रहेगा, फिर पुष्य नक्षत्र लगेगा। योग की बात करें तो वैधृति योग रात 1:47 बजे तक रहेगा, उसके बाद विष्कुम्भ योग प्रारंभ होगा। करण कौलव दोपहर 12:30 बजे तक, उसके बाद तैतिल रात 11:09 बजे तक और फिर गर करण रहेगा।
वर्जित समय और सावधानियाँ
आज यमगण्ड दोपहर 12:31 से 1:51 बजे तक रहेगा, कुलिक काल 3:10 से 4:30 बजे तक और दुर्मुहूर्त 4:25 से 5:07 बजे तक है, इस दौरान नए या महत्वपूर्ण काम टालना बेहतर होगा। रात में वर्ज्यम् काल 10:35 बजे से 12:04 बजे तक रहेगा। सूर्य धनु राशि में स्थित है, वहीं चंद्रमा 4 जनवरी सुबह 9:43 बजे तक मिथुन राशि में रहेगा, इसके बाद कर्क राशि में प्रवेश करेगा। विशाखा के अंतिम चरण, अनुराधा और ज्येष्ठा नक्षत्र वालों के लिए आज चंद्राष्टम का प्रभाव रहेगा, इसलिए उन्हें विशेष सतर्कता रखनी चाहिए।
शुभ योग और अच्छे मुहूर्त
आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:10 से 12:52 बजे तक है और अमृत काल 12:59 से 2:26 बजे तक रहेगा, जो शुभ कार्यों के लिए अच्छा माना जाता है। सुबह का ब्रह्म मुहूर्त 5:37 से 6:25 बजे तक रहा। दोपहर 12:30 से 3:11 बजे तक त्रिपुष्कर योग बना है। वहीं दोपहर 3:11 बजे से अगले दिन सुबह तक रवि पुष्य योग और सर्वार्थसिद्धि योग का संयोग है, जो खरीदारी, निवेश, पूजा-पाठ और नए कार्यों की शुरुआत के लिए बहुत शुभ माना जाता है।

आज का  राहुकाल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें: 04 जनवरी 2026 राहुकाल रविवार

आज का राशिफल  देखने के लिए यहाँ क्लिक करें: राशिफल 04 जनवरी रविवार 2026

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top